Breaking News

कमिश्नरेट रिजर्व पुलिस लाइन में तैनात कांस्टेबल सुनील कुमार शुक्ला ने लगाए उच्च अधिकारियों पर गंभीर आरोप… विडियो वायरल……

जेडी न्यूज विजन…

(सुरेन्द्र कुमार वर्मा)

लखनऊ : : कमिश्नरेट रिजर्व पुलिस लाइन में तैनात कांस्टेबल सुनील कुमार शुक्ला का एक विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें उच्च अधिकारियों पर गम्भीर आरोप लगाया जा रहा है कांस्टेबल सुनील कुमार का कहना है कि रिजर्व पुलिस लाइन मे डियूटी लगाने के लिए पैसे लिए जाते है विडियो में दावा किया गया है कि कमांडर के माध्यम से सिपाही और दीवान से 2000 रूपया महीना अवैध वसूली की जाती है उन्होंने ने यह भी आरोप लगाया है कि यह रकम उपर से नीचे तक अधिकारियों को पहुचायी जाती है इस जमीदारी प्रथा में कई आई पी एस अधिकारी शामिल हैं सुनील शुक्ला ने पुलिस विभाग पर कड़ी टिप्पणी कर कहा कि विभाग को काले अंग्रेज चला रहे है उन्होंने ने गणना प्रभारी आर आई व अन्य अधिकारियों पर आरोप लगाया है उन्होंने कहा कि मुझे विभागीय अधिकारियों पर न्याय का भरोसा नहीं है मुख्यमंत्री जी ही पुलिस विभाग के मुखिया होने के नाते उन्हें न्याय दिला सकते है बताया जा रहा है कि कांस्टेबल सुनील कुमार शुक्ला को 20 दिन की छुट्टी पर भेज दिया गया है।

About admin

Check Also

सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में मिले शव की हुई शिनाख्त…

Jdnews Vision…. आशियाना थाने में थी गुमशुदगी दर्ज.. लापता युवक की हुई पहचान… लखनऊ : …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *