Breaking News

मॉडर्न आईटीआई में बड़े मंगल पर भंडारे का आयोजन…

J D NEWS VISION….

गोंडा हरीश गुप्ता

गोंडा : : जनपद के ग्राम बामोर स्थित मॉडर्न आईटीआई में बड़े मंगल के तृतीय मंगलवार के उपलक्ष में भव्य भंडारे एवं पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संस्थान के प्रबंधक सुरेश चंद्र सैनी एवं प्रधानाचार्य शरद चंद श्रीवास्तव के नेतृत्व में विधिवत पूजन-अर्चन संपन्न कराया गया।
इसके उपरांत आयोजित भंडारे में संस्थान के सभी अनुदेशक, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राओं सहित क्षेत्र के ग्रामवासियों को प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम में आसपास के निजी आईटीआई संस्थानों के प्रबंधक एवं स्टाफ भी उपस्थित रहे।


संस्थान प्रबंधन ने बताया कि बड़े मंगल के अवसर पर आयोजित इस प्रकार के धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों से आपसी भाईचारा एवं सांस्कृतिक परंपराओं को बढ़ावा मिलता है। कार्यक्रम का समापन प्रसाद वितरण एवं सभी के मंगलमय जीवन की कामना के साथ हुआ।

About admin

Check Also

अलीगंज अग्निकांड : : 10 साल की लापरवाही, 15 छात्रों की मौत…अब SC ने LDA वीसी को किया तलब, पूछा…?

Jdnews Vision…. लखनऊ : : राजधानी के अलीगंज अग्निकांड  में 15 छात्रों की मौत के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *