जेडी न्यूज विजन…..
सन्तोष कुमार गुप्ता…..
– प्रदेश संगठन में नए दायित्वों पर पूर्व डीसीएफ चेयरमैन ने जताई खुशी…
कौड़ीराम : : भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश संगठन में किए गए महत्वपूर्ण फेरबदल और नई जिम्मेदारियों को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। विधान परिषद सदस्य डा. धर्मेंद्र सिंह को प्रदेश कमेटी में स्थान दिए जाने, किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह एवं वरिष्ठ भाजपा नेता रमेश सिंह को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने तथा आजमगढ़ के पूर्व जिला अध्यक्ष विनोद राय को गोरखपुर क्षेत्र का क्षेत्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर भाजपा नेताओं ने खुशी जताई है।
भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं डीसीएफ के पूर्व सभापति गुलाबरध्वज उर्फ महंथ सिंह ने इन नियुक्तियों का स्वागत करते हुए कहा कि पार्टी नेतृत्व ने संगठन के प्रति निष्ठा, समर्पण और लंबे अनुभव को देखते हुए योग्य कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी हैं। इससे संगठन को नई मजबूती मिलेगी और कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होगा।
उन्होंने कहा डॉ. धर्मेंद्र सिंह, कामेश्वर सिंह, रमेश सिंह और विनोद राय जैसे अनुभवी नेताओं के नेतृत्व में पार्टी संगठनात्मक रूप से और अधिक सशक्त होगा। उनके अनुभव का लाभ कार्यकर्ताओं और संगठन दोनों को मिलेगा। भाजपा कार्यकर्ता पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ संगठन को मजबूत बनाने में जुटे रहेंगे।
Jd News Vision