Breaking News

जीडीए सीमा में धड़ल्ले से कट रही हैं अवैध कॉलोनियां, कार्रवाई पर सवाल…

जेडी न्यूज़ विज़न…

श्रवण कुमार

गाजियाबाद: :  गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) की सीमा में अवैध कॉलोनियां काटे जाने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। हालांकि प्राधिकरण के अधिकारी लगातार अवैध निर्माण और अवैध प्लॉटिंग पर सख्ती के दावे करते रहे हैं, लेकिन जमीनी हकीकत इन दावों से अलग दिखाई दे रही है।
जानकारी के अनुसार जीडीए के जोन-8 अंतर्गत लोनी और आसपास के क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर बिना स्वीकृति के अवैध कॉलोनियां विकसित की जा रही हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि खुलेआम प्लॉटिंग का कार्य जारी है, लेकिन जिम्मेदार विभाग की ओर से प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है।
सूत्रों का कहना है कि अवैध कॉलोनियों का यह कारोबार जीडीए के प्रवर्तन विभाग की कथित मिलीभगत से फल-फूल रहा है। यदि समय रहते इन पर रोक नहीं लगाई गई तो भविष्य में यहां रहने वाले लोगों को सड़क, सीवर, पेयजल, बिजली और अन्य मूलभूत सुविधाओं के लिए भारी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
शहरवासियों का कहना है कि जीडीए को नियमित रूप से ऐसे क्षेत्रों का सर्वे कर अवैध प्लॉटिंग करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करनी चाहिए। साथ ही दोषी अधिकारियों और कर्मचारियों की भूमिका की भी निष्पक्ष जांच कराई जानी चाहिए।

About admin

Check Also

रामपुर जौहर यूनिवर्सिटी पर भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत की खुली चुनौती बोले बुलडोजर चला तो होगा ट्रैक्टर से सीधा युद्ध, एक बूंद तेल नहीं मिलेगा!

Jdnews Vision… सुरेन्द्र कुमार वर्मा रामपुर जौहर यूनिवर्सिटी पर भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *