Breaking News

बिलासपुर पुलिस का प्रहार – 49 नग Nitrazepam Tablets के साथ नशे का कारोबारी गिरफ्तार

Jdnews Vision…

बिलासपुर (छ.ग.)बिलासपुर पुलिस का प्रहार – 49 नग Nitrazepam Tablets के साथ नशे का कारोबारी गिरफ्तार

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के नेतृत्व में नशे के अवैध कारोबारियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी करवाई जारी…

पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह (भा.पु.से.) द्वारा जिले में नशे के अवैध कारोबारियों के विरुद्ध प्रभावी एवं सतत कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) पंकज कुमार पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक गगन कुमार (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में थाना सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा कार्रवाई की गई।

 

थाना सिटी कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति अरपा नदी किनारे पचरी घाट में अवैध रूप से Nitrazepam Tablets की बिक्री कर रहा है। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर आरोपी को मौके से पकड़ा गया।

 

तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 49 नग Nitrazepam Tablets एवं बिक्री से प्राप्त ₹760/- नगद बरामद कर विधिवत जप्त किया गया।

 

आरोपी के विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक 433/2026 के तहत धारा 21(B), 22(B) एवं 29 एनडीपीएस अधिनियम के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर उसे विधिवत गिरफ्तार किया गया।

About admin

Check Also

शराब पीने के पैसा मांगने नहीं देने पर मारपीट करने वाले फरार आरोपी को किया गया गिरफ्तार….

Jdnews Vision…. बिलासपुर (छ.ग.) :शराब पीने के पैसा मांगने नहीं देने पर मारपीट करने वाले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *