Breaking News

भारतीय किसान यूनियन अम्बावता ने जिलाधिकारी कार्यालय पर किया धरना-प्रदर्शन….

Jdnews Vision…..

(सुरेन्द्र कुमार वर्मा)

लखनऊ: :  10 अगस्त : :  भारतीय किसान यूनियन अम्बावता के राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार सोमवार को जनपद लखनऊ के जिला मुख्यालय स्थित जिलाधिकारी कार्यालय पर किसानों एवं आमजन की विभिन्न ज्वलंत समस्याओं को लेकर जोरदार धरना-प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के उपरांत संगठन की ओर से राष्ट्रपति महोदया को संबोधित 13 सूत्रीय मांग-पत्र सिटी मजिस्ट्रेट, लखनऊ को सौंपकर किसानों एवं आमजन की समस्याओं के शीघ्र एवं प्रभावी समाधान की मांग की गई।

सौंपे गए मांग-पत्र में किसानों की राष्ट्रीय एवं जनपदीय समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया। राष्ट्रीय स्तर पर संगठन ने एमएसपी (MSP) की कानूनी गारंटी का कानून बनाने, देशभर के किसानों का संपूर्ण कर्ज माफ करने, किसानों एवं आम जनता के लिए बेहतर एवं निःशुल्क शिक्षा तथा चिकित्सा व्यवस्था सुनिश्चित करने, उत्तर प्रदेश में वृद्ध किसानों एवं बुजुर्गों की पेंशन बढ़ाकर ₹5,000 प्रतिमाह करने तथा किसानों के हितों को प्रभावित करने वाले अमेरिका-भारत व्यापार समझौते का विरोध करते हुए किसानों के हितों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की।

इसके साथ ही जनपद लखनऊ की प्रमुख समस्याओं में फार्मर रजिस्ट्री की अनिवार्यता समाप्त करने, किसानों को पर्याप्त मात्रा में यूरिया खाद उपलब्ध कराने, सह-खातेदारों के अंश निर्धारण की समस्या का निस्तारण, सूखी नहरों में तत्काल पानी छोड़े जाने, छुट्टा पशुओं की समस्या से किसानों को निजात दिलाने, वृद्धावस्था एवं विधवा पेंशन के लंबित मामलों का निस्तारण, राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना के पात्र लाभार्थियों को शीघ्र लाभ दिलाने, बढ़ती चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा सार्वजनिक भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने सहित अन्य प्रमुख मांगें उठाई गईं।

धरना-प्रदर्शन के दौरान किसान नेताओं ने कहा कि किसान देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं, लेकिन आज भी उन्हें फसल का उचित मूल्य, पर्याप्त खाद-पानी, सामाजिक सुरक्षा एवं मूलभूत सुविधाओं के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। संगठन ने मांग की कि किसानों एवं आम जनता से जुड़े सभी मामलों में समयबद्ध एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

भारतीय किसान यूनियन अम्बावता ने प्रशासन को स्पष्ट रूप से अवगत कराया कि यदि मांगों पर शीघ्र एवं ठोस कार्रवाई नहीं की गई तो संगठन किसानों एवं आमजन के हित में लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण आंदोलन को चरणबद्ध तरीके से और अधिक व्यापक करने के लिए बाध्य होगा।

धरना-प्रदर्शन में प्रदेश अध्यक्ष मध्य उत्तर प्रदेश सुनील वर्मा, जिला अध्यक्ष सरदार दिलराज सिंह, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी पवन गुप्ता, महिला प्रदेश अध्यक्ष (मध्य) कंचन गुप्ता, वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव कुमार, वरिष्ठ प्रदेश महामंत्री जितेंद्र बहादुर सिंह, प्रदेश महासचिव मनोज यादव, जिला प्रभारी राजकुमार यादव, मंडल प्रभारी बद्री प्रसाद रावत, युवा जिला अध्यक्ष/जिला मीडिया प्रभारी करन गुप्ता (बीरू), मंडल उपाध्यक्ष आशीष यादव, जिला प्रभारी महिला प्रेमवती, महिला जिला अध्यक्ष नबीहुन खान, नगर अध्यक्ष विनोद धीमान, नगर उपाध्यक्ष रिंकू, युवा नगर अध्यक्ष वीरपाल सिंह, जिला प्रचार मंत्री छोटू, जिला सचिव बैजनाथ, तहसील उपाध्यक्ष राम सुफल, युवा जिला उपाध्यक्ष आकाश जायसवाल, जिला सचिव सुनील साहू, महिला जिला उपाध्यक्ष गायत्री देवी, तहसील उपाध्यक्ष सुधा यादव, जीतू पाल, बबलू रावत सहित बड़ी संख्या में किसान एवं संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

About admin

Check Also

एआई से तस्वीरें बदलकर आपत्तिजनक खबरें प्रकाशित करने के मामले में न्यूज़ पोर्टल संचालक गिरफ्तार..,

Jdnews Vision….. एआई से तस्वीरें बदलकर आपत्तिजनक खबरें प्रकाशित करने के मामले में न्यूज़ पोर्टल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *