Breaking News

मासिक‌ पंचायत जिला कार्यालय बाराबंकी में संपन्न..

Jdnews Vision….

(सुरेन्द्र कुमार वर्मा )

बाराबंकी: :  जनपद में आज दिनांक 21/08/2026 को भाकियू टिकैत संगठन की जिला कार्यकारिणी की मासिक‌ पंचायत जिला कार्यालय गोकुल नगर बाराबंकी में जिला अध्यक्ष हौसला प्रसाद की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।सुबह 11बजे बैठक शुरु हुई बैठक में जिले के कोने-कोने से आए पदाधिकारियों ने संगठन विस्तार,सदस्यता अभियान,किसान चौपाल,किसान संसद,हरित श्रद्धांजलि अभियान,घरों के दरवाजे पर पद नाम पटिट्का लगाए जाने तथा 15वें सामूहिक विवाह निकाह‌ संस्कार समारोह 16 अक्टूबर 2026 की तैयारियों,विवाह पंजीकरण 1सितम्बर 2026से चालू किए जाने सहित तमाम बिन्दुओं पर विस्तार से चर्चा कर महत्व पूर्ण निर्णय लिए‌ गए।

किसान समस्याओं जनपद की मुख्य फसल आलू‌ के दामों में गिरावट के चलते किसानों को कम से कम 400रू/कु०राहत देकर लागत की प्रतिपूर्ति करने,मसौली पावर स्टेशन पर 25,ब्लाक मुख्यालय हरख पर 26, देवां थाना परिसर में हरित श्रद्धांजलि अभियान के‌ तहत वृक्षारोपण 26 अगस्त 2026 को तथा महिला विंग की ब्लाक अध्यक्ष राम जानकी पर लोनी कटरा थाने में दर्ज किए गए फर्जी मुकद्दमे के विरोध में थाने पर पंचायत करने का प्रस्ताव भी पास किया गया।कार्यक्रम‌ के अंत में पिछले माह से अब तक दिवंगत हुए किसानों की आत्मा की शान्ति हेतु दो मिनट का मौन रखा गया।

आज की पंचायत में जिलाध्यक्ष हौसिला प्रसाद वर्मा,उपाध्यक्ष दिनेश कुमार,रामबक्स सिंह पाल,महासचिव रामसेवक रावत,सचिव मुन्ना लाल धीमान,राधेलाल वर्मा,कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश वर्मा,जिला कार्यकारिणी सदस्य लवकुश,शतीश कुमार ब्रजेश कुमार,चन्द्रभान,

इरफान खान पवन कुमार,तहसील अध्यक्ष रामसजीवन,शाहिद अली,ब्लाक अध्यक्ष रामानंद,भगौती प्रसाद,रईस अहमद,प्रमोद कुमार,नरेन्द्र कुमार,हरीराम पाल,माता प्रसाद,राम मदन,देवेन्द्र कुमार, सहज राम,संतोष शुक्ला,राजेन्द्र प्रसाद,फैसल मलिक जि०अ०,कृष्ण कुमार जि०सं०,तीर्थ राम म०उपा०,अनुज सिंह म०महा०युवा‌ विंग,गिरीश चन्द्र मं०उपा०,अनिल वर्मा म०महा०,उत्तम सिंह प्रदेश‌ सचिव,राम किशोर पटेल व०प्रदेश उपाध्यक्ष,विजय कुमार वर्मा SCRसचिव लखनऊ,परीदीन,गोकरन पाल,सुनील कुमार,लीलावती चौहान,बाल गोविंद,अरविंद‌ कुमार,कमल किशोर,मनोज कुमार,भोला, राजेश कुमार मीडिया प्रभारी ,नगर अध्यक्ष सतरिख शिव शंकर सोनी भोला कश्यप तथा पूर्व‌ जिलाध्यक्ष व‌ सदस्य राष्टीय कमेटी रामहर्ष वर्मा जी भी मौजूद रहे।

आज की मासिक पंचायत‌ में उपस्थित सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों ने अनुशासन पर विशेष बल दिया।

जिलाध्यक्ष द्वारा सभी पदाधिकारियों से टैक्टर प्रमुखों की सूची जल्द उपलब्ध करवाने,आय व्यय,फोटो युक्त कार्यकारिणी रजिस्टर,प्रस्ताव/कार्यवाही रजिस्टर,घर के दरवाजे पर पद पट्टिका,छतों पर संगठन का झंडा,गांवों में नियमित मासिक बैठकों का आयोजन,रक्त‌दान,

देहदान,नेत्रदान,अंगदान,सरकारी स्कूलों को‌ बढ़ावा,वृक्षारोपण,लोकतांत्रिक तरीके से हक अधिकार सम्मान के लिए सत्याग्रह,अंतिम पंक्ति में खड़े‌ व्यक्ति की मदद करना संगठन के कार्यकर्ता का कर्तव्य है। कर्तव्य करने‌ अधिकार स्वत: मिल जाते हैं।

About admin

Check Also

एक युवक ने बदोसरायं थाने की पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप…

Jdnews Vision…. (सुरेन्द्र कुमार वर्मा ) ..चोरी का जुर्म कबूल कराने के लिए उसे उसके …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *