Breaking News

रक्षाबंधन के पावन पर्व पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरम लाल कौशिक को बहन और परिवार पुरोहित ने बांधा रक्षासूत्र

Jdnews Vision…

बिलासपुर : : रक्षाबंधन के पवित्र एवं स्नेह के पर्व पर आज पूर्व विधानसभा अध्यक्ष  धरमलाल कौशिक जी के निज निवास परसदा में हर्षोल्लास के साथ त्यौहार मनाया गया। इस अवसर पर उनकी बहन श्रीमती अहिल्या कौशिक जी ने पूरे स्नेह और आत्मीयता के साथ श्री धरम लाल कौशिक जी के हाथों पर राखी बांधकर उनके दीर्घायु, स्वस्थ जीवन एवं निरंतर जनसेवा में लगे रहने की मंगलकामना की। भाई-बहन के इस पावन मिलन ने सभी को भाव-विभोर कर दिया।

इस अवसर पर परिवार के पुरोहित एवं पूज्यनीय श्री शीतलेश शर्मा महाराज जी ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ रक्षा सूत्र बांधकर अपना आशीर्वाद प्रदान किया और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।इस अवसर पर श्री धरमलाल कौशिक जी ने कहा कि रक्षासूत्र का यह पावन बंधन केवल एक धागा नहीं, बल्कि प्रेम, विश्वास, भारतीय संस्कार और आत्मीयता का अटूट प्रतीक है।

यह पर्व हमें अपने परिवार, समाज और राष्ट्र की रक्षा के संकल्प को और मजबूत करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि अपनों के स्नेह और बड़ों के आशीर्वाद से यह पर्व और भी विशेष एवं स्मरणीय बन गया है। उन्होंने समस्त प्रदेशवासियों को रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित rकीं।

About admin

Check Also

ठेका श्रमिक को धारदार हथियार से मारपीट करने वाले एक आरोपी तथा दो अपचारी बालक गिरफ्तारeehuc 

Jdnews Vision…. बिलासपुर(छ0ग0) : :  14.09.थाना-सीपत: ठेका श्रमिक को धारदार हथियार से मारपीट करने वाले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *