Breaking News

थाना सिरगिटटी क्षेत्र मे अशांति फैलाने वाले एवं अड्डेबाजी, नशाखोरी पर की गई कड़ी कार्यवाही 

Jdnews Vision…

बिलासपुर (छ.ग.) : : ’’ थाना सिरगिटटी क्षेत्र मे अशांति फैलाने वाले एवं अड्डेबाजी, नशाखोरी पर की गई कड़ी कार्यवाही

’’ थाना सिरगिटटी द्वारा पुलिस 06 आरोपियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया।

 

आरोपियो के नाम:-

1. रंजीत यादव पिता पंचभैया यादव उम्र 22 साल निवासी नयापारा कीर्ति नगर थाना सिरगिटटी जिला बिलासपुर छ.ग.

2. दिनेश कुर्रे पिता राजू कुर्रे उम्र 24 साल निवासी बिजली आफिस के पास नयापारा थाना सिरगिटटी जिला बिलासपुर छ.ग.

3. दिनेश खरे पिता रामू खरे उम्र 35 साल निवासी साजा पाली अकलतरा थाना अकलतरा जिला जांजगीर चांपा छ.ग.

4. देवेन्द्र सूर्यवंशी पिता त्रिलोचन सूर्यवंशी उम्र 20 साल निवासी सूर्यवंशी मोहल्ला थाना सिरगिटटी जिला बिलासपुर छ.ग.

5. निलेश खरे पिता रामू खरे उम्र 20 साल निवासी साजापाली अकलतरा थाना अकलतरा जिला जांजगीर चांपा छ.ग.

6. कमलेश सूर्यवंशी पिता बलदाउ सूर्यवंशी उम्र 21 साल निवासी सूर्यवंशी मोहल्ला थाना सिरगिटटी जिला बिलासपुर छ.ग.

 

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि थाना क्षेत्र मे शांति व्यवस्था बनाये रखने, अशांति फैलाने वालों तथा अड्डेबाजों , नशाखोरी पर कार्यवाही करने हेतु उप.महा.निरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह द्वारा निर्देश दिये जाने पर श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय शहर एवं नगर पुलिस अधीक्षक महोदय सिविल लाईन एवं थाना प्रभारी प्रशिक्षु उप.पुलिस अधीक्षक आकाश चौधरी के दिशा निर्देश पर सिरगिटटी पुलिस द्वारा बीट आरक्षक द्वारा थाना क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र व चिन्हाकिंत अड्डेबाजी स्थान नयापारा , गणेश नगर , तिफरा व अन्य स्थानो पर सतत चेकिंग के दौरान 06 आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुये थाना क्षेत्र मंे शांति व्यवस्था बनाये रखने हिदायत देकर प्रतिबंधात्मक धाराओं के अंतर्गत कार्यवाही कर सभी आरोपियों कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। पुलिस द्वारा आमजन से अपील की गई है कि कानून व्यवस्था भंग करने नशाखोरी एवं सार्वजनिक स्थान मंे बाधा उत्पन्न करने वाले व्यक्तियो की सूचना तत्काल पुलिस को दे ऐसे असामाजिक त़त्वो के विरुद्ध आगे भी प्रभावी एवं कठोर कार्यवाही सिरगिटटी पुलिस की निरंतर जारी रहेगी।

About admin

Check Also

शराब पीने के पैसा मांगने नहीं देने पर मारपीट करने वाले फरार आरोपी को किया गया गिरफ्तार….

Jdnews Vision…. बिलासपुर (छ.ग.) :शराब पीने के पैसा मांगने नहीं देने पर मारपीट करने वाले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *