Jdnews Vision….
पंजाब की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी अगले 10 दिन के लिए बंद..
सभी मिड-टर्म एग्जाम रद कर दिए गए हैं। स्टूडेंट्स से कहा गया है कि बिना वजह हॉस्टल से बाहर न निकलें। जो घर जाना चाहते हैं, वो पेरेंट्स को बुलाएं और चले जाएं।
प्रोटेस्टर छात्रों ने यूनिवर्सिटी का मॉल भी लूट लिया। तमाम दुकानों में तोड़फोड़ और सामान की लूटपाट हुई है। आज सुबह 10 बजे DGP यूनिवर्सिटी में जाएंगे और स्थिति का जायजा लेंगे।
एक छात्रा से रेप और फिर उसके सुसाइड करने का मैसेज वायरलहुआ। इसे लेकर परसों रात से हिंसा जारी है। हालांकि पुलिस का कहना है कि FIR जरूर दर्ज कर ली गई है, लेकिन घटना की पुष्टि नहीं हुई है। इस प्रकरण में कई ऐसे वीडियो भी सामने आए हैं, जिसमें पंजाब पुलिस, छात्रों से बर्बरतापूर्ण व्यवहार कर रही है।
Jd News Vision