Breaking News

दो पक्षों में विवाद के दौरान एक दूसरे पर तानी पिस्टल….

Jdnews Vision

शैलेन्द्र सिंह चौहान….

लखनऊ : : राजधानी के पॉश इलाके सुशांत गोल्फ सिटी में शनिवार को मामूली सी बात पर दो युवकों में विवाद इस कदर बढ़ गया कि एक युवक ने दूसरे पर अवैध पिस्टल तानकर फायर झोंक दिया। गनीमत रही कि गोली मिस हो गई, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।

सूरज पल्ली सरोजनीनगर निवासी युवराज गुप्ता रविवार को अपने निजी काम से सेंटरम होटल, डांडिया ग्राउंड आए थे। वह अपनी कार सड़क किनारे पार्क कर रहे थे, तभी आगे खड़ी काली फॉर्च्यूनर (UP32 PP 8882) से एक युवक उतरा और कार पीछे लगाने को लेकर गाली-गलौज करने लगा।

युवराज ने विरोध किया तो आरोपी अपनी फॉर्च्यूनर से पिस्टल निकाल लाया। पिस्टल तानकर जान से मारने की धमकी दी और फायर कर दिया। गोली मिस हो गई तो युवराज भागकर अपनी कार में छिप गए और 112 पर पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने होटल से पकड़ा आरोपी…

सूचना पर पहुंची PRV टीम के साथ युवराज ने फॉर्च्यूनर की पहचान की। पुलिस होटल के अंदर पहुंची तो आरोपी वहीं मिला। पूछताछ में उसने पिस्टल कार में छिपाने की बात कबूल ली। पुलिस ने फॉर्च्यूनर की तलाशी लेकर अवैध पिस्टल बरामद कर ली।पीड़ित के मुताबिक घटना के वक्त उसका दोस्त नीमिष गौड़ भी साथ था, जबकि फॉर्च्यूनर में आरोपी के साथ एक अन्य युवक और एक युवती भी मौजूद थे।

एसीपी गोसाईंगंज ऋषभ यादव ने बताया कि आरोपी की पहचान यशराज जायसवाल निवासी बीबीडी के रूप में हुई है। उसके पास से बरामद पिस्टल अवैध है।

About admin

Check Also

महिला ने पति व देवर के खिलाफ शारीरिक व मानसिक प्रताड़ना का मुकदमा….

Jdnews Vision….. शैलेन्द्र सिंह चौहान…… लखनऊ : : दहेज की मांग को लेकर शारीरिक व …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *