Breaking News

ई-स्कूटी के शोरूम व बर्तन की दुकान में लगी आग, लाखों का सामान जलकर खाक

Jdnews Vision……

लखनऊ : : कैंट के सदर गोला बाजार स्थित ई-स्कूटी के शोरूम और बर्तन की दुकान में बुधवार रात भीषण आग लग गई। अग्निशमनकर्मियों ने आग पर काबू पाया। तब तक आठ ई-स्कूटी समेत लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया।

गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई….

गोला बाजार में छोटी लालकुर्ती निवासी सरला यादव की ई-स्कूटी का शोरूम है। बुधवार रात करीब सवा आठ बजे शोरूम में आग लग गई।कर्मचारियों ने इसकी सूचना पुलिस और अग्निशमन विभाग को दी। करीब 20 मिनट में अग्निशमनकर्मी तीन गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंचे, तब तक आग की लपटें तेज हो चुकी थीं।

बगल स्थित बर्तन की दुकान तक आग की लपटें पहुंच गई थीं। उसमें भी आग लग गई थी। अग्निशमनकर्मियों ने आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू की। आग की विकरालता को देखते हुए तीन और गाड़ियों को बुलाया गया। अग्निशमनकर्मियों ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक शोरूम में खड़ीं आठ ई-स्कूटी और बर्तन की दुकान में रखा लाखों का सामान जल चुका था।

बाजार की काटी गई बिजली

घटना के समय बाजार में काफी भीड़ थी। आग लगने पर अफरा-तफरी मच गई। दुकानदारों ने विद्युत निगम को भी इसकी सूचना दी। क्षेत्र की बिजली काटी गई। आसपास के दुकानदार अपनी-अपनी दुकानों को सुरक्षित करने लगे। मुख्य अग्निशमन अधिकारी अंकुश मित्तल ने बताया कि ई-स्कूटी के शोरूम में शार्ट सर्किट से आग लगी थी। कोई जनहानि नहीं हुई है।

About admin

Check Also

महिला ने पति व देवर के खिलाफ शारीरिक व मानसिक प्रताड़ना का मुकदमा….

Jdnews Vision….. शैलेन्द्र सिंह चौहान…… लखनऊ : : दहेज की मांग को लेकर शारीरिक व …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *