Breaking News

क्रेडिट कार्ड से 1.09 लाख रुपये की साइबर ठगी…

Jdnews Vision….

शैलेन्द्र सिंह चौहान…..

लखनऊ : : सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र के अहमामऊ में साइबर जालसाजों ने एक अधिवक्ता के क्रेडिट कार्ड से 1.09 लाख रुपये पार कर दिए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

मारुति विहार निवासी अधिवक्ता सुशील कुमार गुप्ता के मुताबिक, 25 से 27 सितंबर के बीच उनके पंजाब नेशनल बैंक के क्रेडिट कार्ड से 16 बार में कुल 1,09,763.86 रुपये के ट्रांजेक्शन कर लिए गए। पीड़ित का दावा है कि उन्होंने न तो किसी से ओटीपी, पिन या सीवीवी साझा किया और न ही कोई लेन-देन किया। इसके बावजूद विदेशी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर भुगतान हो गया।

पीड़ित ने बैंक को सूचना देकर कार्ड ब्लॉक कराया और 28 सितंबर को साइबर क्राइम सेल व हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत की। सुशांत गोल्फ सिटी थाने में तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

About admin

Check Also

क्रेडिट कार्ड दिलाने के नाम पर भी 1:38 लाख की ठगी…

Jdnews Vision….. शैलेन्द्र सिंह चौहान…… लखनऊ : : क्रेडिट कार्ड दिलाने के नाम पर वरिष्ठ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *