Breaking News

रेलवे लाइन पर मिला छत विक्षत शव…

जेडी न्यूज विजन….

लखनऊ: : गोसाईंगंज इलाके में अनूपगंज रेलवे स्टेशन के पास रेलवे लाइन के बीच रविवार की सुबह एक पुरुष का छत विक्षत शव पड़ा मिला। सूचना पाकर मौके पर जीआरपी व गोसाईंगंज पुलिस मौके पर पहुंची। रेलवे लाइन के बीच शव पड़ा होने के कारण जीआरपी पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर शिनाख्त कराने का प्रयास किया लेकिन शिनाख्त नही हो सकी। जीआरपी में तैनात एसआई अवधेश वर्मा ने बताया कि रविवार की सुबह अनूपगंज रेलवे स्टेशन से पटरी के बीच शव पड़ा होने की सूचना मिली। जिसके बाद मौके पर जाकर छानबीन की गई तो मृतक की उम्र लगभग 35 वर्ष उसने लाल रंग की टीशर्ट नीली जीन्स पैंट पहन रखा था। शव छत विक्षत होने के कारण शिनाख्त नही हो सकी। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया व अन्य माध्यम से शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा।

About admin

Check Also

सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में मिले शव की हुई शिनाख्त…

Jdnews Vision…. आशियाना थाने में थी गुमशुदगी दर्ज.. लापता युवक की हुई पहचान… लखनऊ : …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *