Breaking News

तुलसीपुर देवीपाटन धाम में रोडवेज बस अड्डा बनेगा 

जेडी न्यूज विजन….

बलरामपुर तुलसीपुर-7 अप्रैल : : उत्तर प्रदेश कैबिनेट द्वारा तुलसीपुर में पी डब्लू डी की खाली पड़ी भूमि पर रोडवेज बस अड्डा बनाए जाने का प्रस्ताव पारित होने से उ प्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारियों ने प्रसन्नता व्यक्त की है।
महामन्त्री रूप चन्द्र गुप्ता ने बताया कि विगत कई वर्षों से यहां पर रोडवेज बस स्टैंड की मांग की जाती रही है,इसके लिए दर्जनों पत्र सभी सक्षम जनप्रतिनिधियों व विभागीय मंत्री व अधिकारियों को दिए जा चुके हैं उसके बाद भी कार्य मे कोई भी प्रगति नहीं हुईं जिसके कारण लोगों में निराशा व्याप्त हो चुकी थी।विगत वर्ष मुख्यमंत्री के आगमन पर स्वयं भूमि का निरीक्षण किए जाने से बस स्टैंड की आशा बलवती हो गई जिसे आज कैबिनेट ने 49 नए बस अड्डों के साथ तुलसीपुर में भी रोडवेज बस अड्डा की मंजूरी दे दी।अध्यक्ष श्याम बिहारी अग्रहरि,राधेश्याम चौरसिया,प्रदीप गुप्ता,शिव कुमार,अमित कसौधन, सरदार बबलू सिंह,विक्की गुप्ता,कुंदन लाल,रजनीश गुप्ता,जय सिंह ने कैबिनेट के इस निर्णय पर हर्ष व्यक्त किया है।

About admin

Check Also

आगरा बहुजन समाज पार्टी के आगरा मंडल कार्यालय पर मीडिया से मुखातिब होते हुए रामलखन सिंह सविता (बीएसपी नेता) का संदेश

Jdnews Vision… आगरा : बहुजन समाज पार्टी के आगरा मंडल कार्यालय पर मीडिया से संवाद …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *