Jdnews Vision….
(सुरेन्द्र कुमार वर्मा )
लखनऊ : : एक तरफ गांव वालों के द्वारा राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के बैनर तले ग्राम घुसकर ग्राम पंचायत के मजरा हुसैनपुर में धरनारत है तो दूसरी ओर अर्चना एग्रोटेक द्वारा किए गए अवैध कब्जे की कलई भी खोल दी गई है।इस को निपटाने वाले राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के जिला महामंत्री राम सिंह ने बताया कि अर्चना सिंह द्वारा चार गांव का निकलने वाला पानी का नाला पाठ कर चारों तरफ से कटिंग करके गेट लगा दिया था। शायद यह बात प्रकृति को भी अच्छी नहीं लगी । इसी लिए रात में बरसात हो गई। ऊपर वाले की गांव वालों पर कृपा दृष्टि हुई ।अर्चना सिंह द्वारा डाली गई मिट्टी को बहाकर पुनः नाले का स्वरूप बना दिया। अर्चना सिंह द्वारा बाराबंकी जिले में 25 बीघा जमीन खरीदी गई और प्रशासनिक अधिकारियों से मिलकर कम से कम 35 बीघे जमीन पर अवैध तरीके से कब्जा कर लिया गया। बलिया निवासी गिरजा शंकर रामू आज ने 10 से 15 बीघा जमीन कर 500 बीघा भूमि पर कब्जा कर लिया । इस मामले पर राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन की ओर से जो धरना चलाया जा रहा है । संगठन के महामंत्री राम सिंह ने बताया कि धरना तब तक नहीं बंद होगा जब तक तहसील प्रशासन आकर अवैध कब्जे को नहीं हटवा देता है । उन्होंने कहा कि इन अवैध कब्जों पर भी बाबा जी का बुलडोजर अवश्य चलना चाहिए। अवैध कब्जा करने वाले को प्रशासन चाहे जितना बचा ले लेकिन गांव वाले अत्याचार बर्दाश्त नहीं करेंगे। धरने पर जिला अध्यक्ष प्रमोद यादव, जिला महामंत्री राम सिंह, जिला उपाध्यक्ष राकेश कुमार, ब्लॉक अध्यक्ष राकेश कुमार ,ब्लॉक उपाध्यक्ष गुड्डू लाल ,मोहनलालगंज के ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश धीमन, ब्लॉक उपाध्यक्ष किशोर बाबा ,पूर्व बीडीसी गंगाराम के अलावा सैकड़ो किसानों ने धरने पर आकर यह संकल्प लिया कि वे अत्याचार को जड़ से हटाएंगे ।जब तक काम नहीं हो जाता वे चुप नहीं बैठेंगे।
Jd News Vision