Breaking News

जनपद थाना कोठी क्षेत्र के ग्राम डफरापुर मे भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा स्थापित किये जाने के मामले ने पकड़ा तूल….

जेडी न्यूज विजन…..

(सुरेन्द्र कुमार वर्मा)

बाराबंकी : : जनपद थाना कोठी क्षेत्र के ग्राम डफरापुर मे भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा स्थापित किये जाने के मामले मे अब तूल पकड़ लिया है कोठी थाने की पुलिस द्वारा स्थापित प्रतिमा को हटाने के निर्देश देने के बाद क्षेत्र में स्थिति तनाव पूर्ण हो गयी है लोगों का आरोप है कि पुलिस प्रशासन उन्हें बेवजह परेशान कर रहा है और स्थापित प्रतिमा को हटाने का दबाव बना रहा है जिससे लोगों मे आक्रोश पैदा हो रहा है स्थानीय लोगों का कहना है कि बड़े श्रद्धा और सम्मान के साथ प्रतिमा को गांव मे रखा था लेकिन पुलिस के दखल देने से माहौल बिगड रहा है मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने पुलिसिया कार्रवाई का पुर जोर बिरोध करते हुए कहा कि प्रशासन उनकी लोगों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ कर रहा है वहीं पुलिस का तर्क है कि प्रतिमा स्थापित करने के लिए आवश्यक अनुमति और कानूनी प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया है जिसके चलते स्थापित प्रतिमा को हटाया जाना जरूरी है फिलहाल गांव मे भारी संख्या में ग्रामीण लामबंद हो गए हैं और प्रतिमा हटाने की बात पर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है ग्रामीण किसी भी सूरत में स्थापित प्रतिमा को हटाने के पक्ष में नहीं है फिलहाल अब यह मामला प्रशासन के गले की फांस बनता दिख रहा है।

About admin

Check Also

ऋषि पंचमी पर विशेष…..

Jdnews Vision…. ऋषि पंचमी विशेष   भाद्रपद शुद्ध पंचमी को ऋषि पंचमी के तौर पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *