Breaking News

नारी शक्ति वंदन अधिनियम परकार्यक्रम का आयोजन….

जेडी न्यूज़ विज़न…..

नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर अटारी में आयोजित कार्यक्रम बड़े ही धूमधाम, उत्साह एवं गरिमामयी वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. प्रियंका मौर्य जी, सदस्य राज्य महिला आयोग उत्तर प्रदेश एवं श्रीमती अंजू प्रजापति जी, सदस्य राज्य महिला आयोग उत्तर प्रदेश की प्रेरणादायी उपस्थिति रही।

इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष श्रीमती अंजू रस्तोगी जी तथा वन स्टॉप सेंटर से श्रीमती अर्चना सिंह जी की गरिमामयी सहभागिता ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

कार्यक्रम में थाना माल की महिला पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया तथा बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के अंतर्गत नन्हीं बेटियों का सम्मान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। महिलाओं ने हर्षोल्लास के साथ एक-दूसरे को लड्डू खिलाकर एवं पुष्प वर्षा कर अपनी खुशी व्यक्त की।

उपस्थित महिलाओं को नारी शक्ति वंदन अधिनियम, महिला अधिकारों एवं समाज में महिलाओं की सहभागिता के विषय में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।

 

आज का यह संपूर्ण कार्यक्रम महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण और समर्पण को समर्पित रहा।

कार्यक्रम में पूर्व ब्लॉक प्रमुख रामपति जी, पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा प्रेमश्री सिंह जी, श्रीमती रोली सिंह चौहान जी एवं क्षेत्र के सभी सम्मानित गणमान्य जनों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

भारी संख्या में मातृशक्ति एवं महिलाओं की उपस्थिति ने कार्यक्रम को ऐतिहासिक एवं सफल बनाया।

About admin

Check Also

भाकियू टिकैत संगठन के जिला अध्यक्ष ने नगर आयुक्त को सौंपा मांग पत्र….

Jdnews Vision… (सुरेन्द्र कुमार वर्मा ) लखनऊ : : भाकियू टिकैत संगठन के जिला अध्यक्ष …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *