Breaking News

खाने में नमक-रोटी देने पर पुत्र ने बुज़ुर्ग पिता की पीट पीट कर दी हत्या …शव दफनाया…

जेडी न्यूज विजन….

 प्रयागराज: : उतराव  थाना क्षेत्र के सिठौली गांव में बेटे ने खाने में नमक रोटी दिए जाने से नाराज होकर बुजुर्ग पिता की पीट-पीटकर हत्या कर दी। शव को घर के पीछे खेत में दफना दिया। वारदात के दो दिन बाद बुधवार को दफनाए गए स्थान पर मिट्टी डाल रहा था।

यह देख शंका होने पर चचेरे भाई ने पुलिस को सूचना दी। उतरांव पुलिस ने मिट्टी खोदवाकर शव को बाहर निकाला। हत्यारोपी को हिरासत में लेकर पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुटी है। सिठौली गांव निवासी किसान 60 वर्षीय दयाराम यादव की पत्नी सुमित्रा पैरालाइसिस से पीड़ित है। बड़ा बेटा अजय यादव पत्नी व बच्चों के साथ बाहर रहता है, जबकि मझला बेटा संजय हत्या के एक मामले में जेल में बंद है।

छोटा बेटा विजय माता-पिता के साथ घर पर रहता था। आरोप है कि सोमवार की रात विजय ने लाठी से पीटकर दयाराम यादव की हत्या कर दी। इसके बाद शव को चुपचाप घर के पीछे खेत में दफन कर दिया। किसी को भनक तक नहीं लगी। बुधवार की सुबह दफनाए गए स्थल पर मिट्टी डाल रहा था, तो वारदात की जानकारी हुई। पुलिस की पूछताछ में विजय ने बताया कि पिता ने उसे खाने में नमक रोटी दी थी। इससे गुस्से में आकर उसने लाठी से सिर पर वार कर हत्या कर दी और रात में ही शव को दफना दिया। उतरांव थाना प्रभारी विनय सिंह ने बताया कि आरोपी विजय की मानसिक स्थिति ठीक नहीं लग रही है। हालांकि, मृतक के भतीजे कृणाल यादव की तहरीर पर आरोपी को हिरासत में लेकर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

About admin

Check Also

यूपीआरटीओयू में प्रवेश प्रारंभ….

Jdnews Vision… संतोष कुमार गुप्ता… गोरखपुर : : कौड़ीराम: :  उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *