Breaking News

शराब कोचिये पर थाना रतनपुर पुलिस का लगातार प्रहार

Jdnews Vision…..

बिलासपुर : :  शराब कोचिये पर थाना रतनपुर पुलिस का लगातार प्रहार।

महिला शराब कोचिये के कब्जे से 32 पाव देशी प्लेन शराब कुल 5.760 लीटर शराब कीमती 2560 रूपये को किया गया जप्त…

 

उमनि एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जिला बिलासपुर रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के द्वारा जिले में नशे के कारोबारियों पर लगातार कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। जिसके परिपालन में अवैध रूप से शराब, गॉजा व अन्य नशीली दवाओं की बिक्री करने वालों पर कार्यवाही करने टीम गठित किया गया है, इसी कड़ी में दिनाँक 01/09/2026 को पुलिस को सूचना मिला कि ग्राम परसदा की 01 महिला अपने घर में भारी मात्रा में देशी प्लेन शराब बिक्री करने ले जा रहा है कि सूचना से वर्तमान प्रभारी निरीक्षक निलेश पाण्डेय के द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर, उच्च अधिकारियों से प्राप्त दिशा निर्देश पर ग्राम परसदा में उक्त महिला के घर में शराब रेड कार्यवाही कर गौरी देवदत्त के कब्जे से 32 पाव देशी प्लेन शराब कुल 5.760 लीटर कीमती 2560 रूपये को जप्त कर महिला पर आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी रतनपुर निरीक्षक निलेश पाण्डेय, प्रशिक्षु उपनिरी. प्रतिभा पटेल, प्र.आर. कौशल खॅुटे, आर. धनराज कुम्भकार, आकाश डोंगरे, देवानंद चन्द्राकर का विशेष योगदान रहा।

About admin

Check Also

शराब पीने के पैसा मांगने नहीं देने पर मारपीट करने वाले फरार आरोपी को किया गया गिरफ्तार….

Jdnews Vision…. बिलासपुर (छ.ग.) :शराब पीने के पैसा मांगने नहीं देने पर मारपीट करने वाले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *