Breaking News

रहन कलां में किसान के तबेले में भीषण आग, कई मवेशी मरे, बुजुर्ग झुलसे; 8 दिन में मुआवजे का आश्वासन

जेडी न्यूज़ विज़न…

एत्मादपुर (आगरा): : तहसील एत्मादपुर के गांव रहन कलां में संदिग्ध परिस्थितियों में एक कसान के तबेले में भीषण आग लग गई। इस हादसे में तबेले में बंधे कई मवेशी जिंदा जल गए, जबकि पशुओं को बचाने के प्रयास में किसान के बुजुर्ग पिता भी गंभीर रूप से झुलस गए। पीड़ित किसान ने प्रशासन से उचित मुआवजे की गुहार लगाई है। वहीं, राजनीतिक और किसान नेताओं के हस्तक्षेप के बाद एसडीएम ने 8 दिनों के भीतर मुआवजा राशि दिलाने का आश्वासन दिया है।भारी जानमाल का नुकसानपीड़ित किसान राकेश बघेल के मुताबिक, आग इतनी भयानक थी कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इस अग्निकांड में:पशु हानि: एक भैंस, एक बछड़ा, एक कटरा (भैंस का बच्चा) और एक बकरी की मौके पर ही जलकर मौत हो गई।घायल: एक भैंस, गाय, बछड़ा और उन्हें बचाने गए किसान के पिता आग की लपटों में झुलस गए।सामग्री का नुकसान: चार भूसे की बुर्जी, गेहूं की फसल और चार झोपड़ियां जलकर पूरी तरह राख हो गईं।किसान राकेश कुमार बघेल ने बताया कि इस हादसे में उनका लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। घटना के बाद डॉक्टर की टीम ने मौके पर पहुंचकर मृत पशुओं का पोस्टमार्टम किया है।8 दिन में मुआवजे का आश्वासन, नहीं तो आंदोलनघटना की सूचना मिलते ही सिस्टम सुधर संगठन प्रदेश अध्यक्ष अंशुमान ठाकुर,समाजवादी पार्टी के नेता डॉ. वीरेंद्र सिंह चौहान और किसान नेता अंशुमन ठाकुर पीड़ित परिवार की मदद के लिए आगे आए। दोनों नेताओं ने तहसील मुख्यालय पहुंचकर एसडीएम एत्मादपुर सुमित कुमार से मुलाकात की और किसान को तत्काल राहत राशि देने की मांग की।एसडीएम सुमित कुमार ने नेताओं को भरोसा दिलाया कि पीड़ित किसान राकेश बघेल और कालीचरण बघेल को 8 दिनों के भीतर उचित सरकारी मुआवजा दे दिया जाएगा।नेताओं की चेतावनीमुलाकात के बाद सपा नेता डॉ. वीरेंद्र सिंह चौहान ने कहा, “हमें एसडीएम साहब की बात पर पूरा भरोसा है। उम्मीद है कि पीड़ित किसान को जल्द ही उचित न्याय और मुआवजा मिल जाएगा।”वहीं, किसान नेता अंशुमन ठाकुर ने सख्त लहजे में प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा, “अगर 8 दिनों के भीतर पीड़ित किसानों को मुआवजा नहीं मिला, तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। इसके बाद पैदा होने वाले हालातों की पूरी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।इस दौरान डॉ वीरेंद्र सिंह चौहान (पूर्व प्रत्याशी समाजवादी पार्टी एत्मादपुर) अंशुमान ठाकुर (सिस्टम सुधार संगठन प्रदेश अध्यक्ष ) सचिन बघेल (पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ प्रदेश सचिव.) सुनील निषाद,खेतपाल निषाद,हवलदार सिंह यादव,हरदीप सिंह चौहान (मीडिया प्रभारी,)अंकित यादव, राकेश बघेल,,श्याम सिंह बघेल.मौजूद रहे।

About admin

Check Also

सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में मिले शव की हुई शिनाख्त…

Jdnews Vision…. आशियाना थाने में थी गुमशुदगी दर्ज.. लापता युवक की हुई पहचान… लखनऊ : …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *