Jdnews, vision,……
(सुरेन्द्र कुमार वर्मा )
लखनऊ : : जनपद के गोसाईगंज में मलौली की पुलिया के निकट भारतीय किसान यूनियन कार्यालय में भाकियू टिकैत संगठन की पंचायत का आयोजन किया गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन के ब्लॉक प्रभारी जागेश्वर प्रसाद मौर्या ने की। इस आयोजन में सरकार और सरकारी कर्मचारियों द्वारा किसानों की समस्याओं को अनदेखा किए जाने का मामला गूंजता रहा। वक्ताओं ने हर जगह हो रही पुलिसिया मनमानी का भी विरोध प्रकट किया। बैठक में संगठन के विस्तार पर भी चर्चा की गई और संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में काम किए जाने को कहा गया।
इस किसान पंचायत में वरिष्ठ मण्डल उपाध्यक्ष लखनऊ सुरेन्द्र कुमार वर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष लालता प्रसाद पटेल, ब्लॉक महामंत्री अशोक कुमार, वरिष्ठ ब्लॉक उपाध्यक्ष अनिल कुमार वर्मा, कोषा अध्यक्ष टिंकू यादव, संगठन मंत्री अनिल कुमार ( गुड्डु) , नगर पंचायत अध्यक्ष गोसाई गंज राम सिंह यादव उपाध्यक्ष सुशील कुमार, अवधेश कुमार, शिव सागर, मंजू रावत, राजेंद्र चौहान, रोशन लाल, भोला यादव, अनिल कुमार शर्मा, अवध राम यादव, जगदीश प्रसाद, राम समूझ राज कुमार गौतम,जागेश्वर मौर्य, दिनेश कुमार वर्मा, रोशन लाल सहित तमाम किसान मौजूद रहे।
Jd News Vision