Breaking News

दवा मंडी में आग से हड़कंप: फर्स्ट फ्लोर की दुकान जली, 20 मिनट में काबू….

जेडी न्यूज़ विज़न….

सन्तोष कुमार गुप्ता ….

फायर ब्रिगेड की तत्परता से टली बड़ी घटना, शॉर्ट सर्किट की आशंका…

गोरखपुर: :  शहर के टाउनहाल स्थित भलोटिया मार्केट की दवा मंडी में शुक्रवार सुबह अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग फर्स्ट फ्लोर पर स्थित एक दवा की दुकान में लगी, जिससे आसपास के कारोबारियों में दहशत फैल गई। हालांकि फायर ब्रिगेड की तत्परता से करीब 20 मिनट में आग पर काबू पा लिया गया और एक बड़ी घटना टल गई।
जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 8:22 बजे भलोटिया मार्केट की दवा मंडी से धुआं उठता देख लोगों ने शोर मचाया। पता चला कि फर्स्ट फ्लोर पर स्थित वेदिका ट्रेडर्स नामक दवा की दुकान में आग लगी है। दवा मंडी में एक-दूसरे से सटी कई दुकानें होने के कारण आग फैलने का खतरा बढ़ गया था।
सूचना मिलते ही फायर स्टेशन गोलघर से दो फायर टेंडर मौके पर पहुंच गए। फायर कर्मियों ने तुरंत मोटर फायर इंजन के जरिए पंपिंग शुरू कर दी और करीब 20 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। फायर सर्विस की सूझबूझ और त्वरित कार्रवाई से आसपास की सभी दुकानों को सुरक्षित बचा लिया गया।
घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। दुकान में रखे सामान का नुकसान जरूर हुआ है। आग लगने की प्राथमिक वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है।
मौके पर सीएफओ गोरखपुर संतोष कुमार राय और एफएसओ शान्तनु कुमार यादव मौजूद रहे। दुकान मालिक अनुज अग्रवाल भी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गए। फायर विभाग ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

About admin

Check Also

आगरा बहुजन समाज पार्टी के आगरा मंडल कार्यालय पर मीडिया से मुखातिब होते हुए रामलखन सिंह सविता (बीएसपी नेता) का संदेश

Jdnews Vision… आगरा : बहुजन समाज पार्टी के आगरा मंडल कार्यालय पर मीडिया से संवाद …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *