जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनगणना के संबंध में बैठक संपन्न…

जेडी न्यूज विजन…..

शाहजहांपुर 09 जून : : जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में जनगणना कार्य प्रगति की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट स्थित बिस्मिल सभागार में आयोजित की गई। विकासखंड कांट अंतर्गत शिक्षामित्र राम रानी द्वारा जनगणना कार्य में लापरवाही करने पर जिलाधिकारी ने सेवा समाप्ति की कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन अधिकारियों का जनगणना कार्य शेष रह गया है वह आज रात्रि 12:00 बजे तक पूर्ण करना सुनिश्चित करें।भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण अंतर्गत मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य आज ही पूर्ण किया जाना है। यह कार्य समयबद्ध होने के साथ-साथ गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण किया जाना भी अनिवार्य है।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि जनगणना कार्य को समयबद्ध एवं त्रुटिरहित ढंग से पूर्ण कराने, आंकड़ों की शुद्धता बनाए रखने तथा फील्ड स्तर पर बेहतर समन्वय स्थापित कर कार्य किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यों की नियमित एवं प्रभावी मॉनिटरिंग सुनिश्चित करें।
जिलाधिकारी ने कहा कि जनगणना एक अत्यंत महत्वपूर्ण एवं समयबद्ध कार्यक्रम है, इसलिए इसमें किसी भी स्तर पर शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व/जिला गणना अधिकारी अरविंद कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
—-

About admin

Check Also

नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा नामकरण संघर्ष समिति की संचालन समिति का किया गया गठन 

Jdnews vision…. ग्रेटर नोयडा : : यहां एक विशेष बैठक में नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *