Breaking News

निपुण भारत मिशन की समीक्षा बैठक में डीएम ने दिए सख्त निर्देश, कमजोर ग्रेड वाले बच्चों पर रहे विशेष फोकस…

जेडी न्यूज विजन….

*अगस्त में होगा अगला निपुण एसेसमेंट टेस्ट, जर्जर स्कूल भवनों से बच्चों को दूर रखने के निर्देश…

शाहजहांपुर, 09 जून : :  बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत निपुण भारत मिशन की मासिक समीक्षा बैठक का आयोजन कलेक्ट्रेट स्थित बिस्मिल सभागार में जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। बैठक में जनपद के विद्यालयों में गत 16 मई को आयोजित निपुण एसेसमेंट टेस्ट के परिणामों की विस्तार से समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने बताया कि निपुण परीक्षा में बच्चों ने पहले से बेहतर प्रदर्शन किया है जनपद शाहजहांपुर प्रदेश में 72वे स्थान से 11वे स्थान पर आ गया है। उन्होंने कहा कि हमें निरंतर प्रयासरत रह कर जनपद के प्रथम स्थान पर लाना है।
समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने विकास क्षेत्र कांट, जैतीपुर एवं ददरौल में सी, डी एवं ई ग्रेड में अधिक संख्या में बच्चों के पाए जाने पर संबंधित खंड शिक्षा अधिकारियों को शिक्षा का स्तर सुधारने हेतु प्रभावी कार्ययोजना लागू करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनपद में सी, डी एवं ई ग्रेड में आने वाले प्रत्येक बच्चे को एक शिक्षक से मैप करते हुए उसका रिकॉर्ड सुरक्षित रखा जाए, ताकि बच्चों की प्रगति की नियमित निगरानी की जा सके।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि निपुण एसेसमेंट टेस्ट का अगला आयोजन अगस्त 2026 के तृतीय शनिवार को कराया जाए। उन्होंने बच्चों के अधिगम स्तर में सुधार हेतु पेयरिंग, समूह आधारित शिक्षण एवं अन्य नवाचारात्मक विधियों का प्रयोग करने हेतु निर्देश दिया।
बैठक में जिलाधिकारी ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को ऐसे विद्यालयों की सूची तीन दिवस के भीतर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए कि बरसात के दौरान विद्यालय तक पहुंचने के लिए सुरक्षित मार्ग तथा विद्यालय में पानी भर जाता है। उन्होंने जलभराव वाले विद्यालयों में खंड विकास अधिकारियों के माध्यम से समस्या का समाधान सुनिश्चित कराने को कहा।
उन्होंने गत वर्ष लगाए गए हरिशंकरी पौधों की जियो टैग फोटो प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए। इसके अतिरिक्त जर्जर विद्यालय भवनों को चिन्हित कर बच्चों को किसी भी स्थिति में ऐसे भवनों से दूर रखने के निर्देश दिए। ग्रीष्मावकाश के उपरांत विद्यालय पुनः खुलने पर सभी शिक्षकों के लिए एक विशेष यूट्यूब सेशन आयोजित करने के निर्देश भी जिलाधिकारी द्वारा दिए गए।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने राज्य परियोजना कार्यालय द्वारा निर्मित शैक्षिक कैलेंडर का विमोचन भी किया। कैलेंडर में विद्यालयों में प्रत्येक माह आयोजित होने वाली शैक्षिक गतिविधियों, विभिन्न दिवसों एवं आकलन संबंधी दिशा-निर्देश शामिल किए गए हैं।
बैठक में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जयशंकर श्रीवास्तव, प्राचार्य जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (DIET), समस्त जिला समन्वयक, एसआरजी एवं एआरपी उपस्थित रहे।
—–

About admin

Check Also

सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में मिले शव की हुई शिनाख्त…

Jdnews Vision…. आशियाना थाने में थी गुमशुदगी दर्ज.. लापता युवक की हुई पहचान… लखनऊ : …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *