Breaking News

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने किया खेल सामग्री का वितरण….

Jdnews Vision….

“आओ सवारें कल अपना “ चेतना ‘अतुलनीय बिलासपुर’ ‘सुरक्षित बिलासपुर ‘

 

आओ सवारें कल अपना अभियान चेतना अभियान अतुलनीय बिलासपुर सुरक्षित बिलासपुर के अंतर्गत आयोजित किया गया, जिसमें बच्चों को खेल और मनोरंजन के साथ साथ शारीरिक मानसिक रूप से स्वस्थ और मजबूत बनाने हेतु प्रशिक्षण दिया जा रहा है ताकि युवा और बच्चे वर्ग मोबाइल, नशा, आपराधिक गतिविधियों से दूर रहकर समाज में अच्छी और बेहतर कार्य कर सकें ।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह आईपीएस द्वारा पुलिस ग्राउंड में हॉकी का प्रशिक्षण लगातार चल रहा है जिसमें स्थानीय व पुलिस के बच्चों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। एसएसपी बिलासपुर रजनेश सिंह आईपीएस द्वारा बच्चों को खेल के माध्यम से सकारात्मक वातावरण, अनुशासन, शारीरिक और मानसिक संतुलन, टीम वर्क और लगातार मेहनत करने की सीख दिये। अपराध से बचने और आपराधिक गतिविधियों से दूर रहने के लिए अच्छी चीजों को अपनाने और जागरूक रहना सिखाए।

हॉकी से संबंधित खेल सामग्री हॉकी स्टिक, बॉल, गॉर्ड, टी शर्ट, गोलकीपर किट आदि का वितरण किए । बच्चे खेल समान पाकर उत्साहित होकर एसएसपी बिलासपुर का धन्यवाद करते नजर आये ।

बच्चों को पुलिस के कार्यों से जोड़ने से बेहतर भविष्य का निर्माण किया जा सकता है जो बच्चों बचपन में सीखते हैं उनके व्यवहार उसी प्रकार जीवन भर आचरण करते हैं । बच्चों को सही दिशा और सही मार्गदर्शन देने से समाज का भविष्य सुरक्षित होगा। इसी क्रम में हर वर्ग के लोगों को इस कार्यक्रम के माध्यम से चेतना अभियान से जोड़ा गया है। ताकि समाज में पुलिस की सकारात्मक छवि के द्वारा लोगों बुरे कार्य व्यसन और आपराधिक गतिविधियों से दूर रहें पुलिस के कार्यों में सहयोग करें ।

इस कार्यक्रम के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामगोपाल करियारे, रक्षित निरीक्षक भूपेन्द्र कुमार गुप्ता, पूर्व राष्ट्रीय स्तर के हॉकी खिलाड़ी राकेश शर्मा, मधुप टंडन, किफायत उल्ला, मुस्तख़ुदीन, उस्मान खान, शेख मुनिउद्दीन के साथ हॉकी और अन्य खेल के खिलाड़ी बड़ी संख्या में मौजूद रहे ।

About admin

Check Also

दक्षिण तट रेलवे के महाप्रबंधक ने चार कर्मचारियों को उत्कृष्ट सुरक्षा सतर्कता के लिए किया सम्मानित…

Jdnews Vision…. (राघवेंद्र मिश्रा ) …मैनेजिंग एडिटर….. विशाखापत्तनम, 29 जुलाई:,: दक्षिण तट रेलवे के महाप्रबंधक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *