Breaking News

बिलासपुर पुलिस का शिकायत निवारण शिविर…. 

Jdnews Vision….

*एक दिन में 43 में से 41 शिकायतों का मौके पर निराकरण….

बिलासपुर : : – आम जनता को त्वरित न्याय दिलाने के उद्देश्य से बिलासपुर पुलिस द्वारा आज दिनांक *10/07/2026* को *बिलासगुडी चेतना भवन* में वृहद *शिकायत निवारण शिविर* का आयोजन किया गया।

पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक * रजनेश सिंह (भापुसे)* के नेतृत्व में आयोजित इस शिविर में जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारी, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी एवं थाना प्रभारी उपस्थित रहे।

*शिविर की मुख्य बातें:*

शिविर में कुल *43 शिकायतें* प्राप्त हुईं, जिनमें से *41 शिकायतों का मौके पर ही त्वरित निराकरण* किया गया।

*थानावार प्राप्त शिकायतें:*

1. *महिला थाना* – 8

2. *कोतवाली* – 7

3. *सिरगिट्टी* – 4

4. *कोनी* – 3, *रतनपुर* – 3, *तोरवा* – 3

5. *सिविल लाइन* – 2, *सरकंडा* – 2, *तखतपुर* – 2, *चकरभाठा* – 2, *सीपत* – 2, *मस्तूरी* – 2

शिकायतें मुख्यतः *जमीन विवाद, पारिवारिक कलह, साइबर फ्रॉड, लेन-देन से संबंधित धोखाधड़ी एवं महिला संबंधी प्रकरणों* की थीं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय ने प्रत्येक फरियादी से *स्वयं चर्चा कर* समस्या सुनी। *08 मामलों में मौके पर ही FIR दर्ज* कर संबंधित थाना प्रभारी को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

SSP महोदय ने कहा, _”जिला स्तर पर शिकायत निवारण शिविर आयोजित करने का उद्देश्य शिकायतों का त्वरित निराकरण कर जनता को त्वरित न्याय सुलभ कराना है, ताकि फरियादियों को बार-बार थाने के चक्कर न काटने पड़ें। जनता की सेवा ही हमारा पहला धर्म है। आगे भी ऐसे शिविर लगाए जाएंगे।”_

फरियादियों ने पुलिस की इस पहल की सराहना की।

*उपस्थित अधिकारीगण:*

शिविर में प्रमुख रूप से *अति. पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मधुलिका सिंह, अति. पुलिस अधीक्षक (शहर) पंकज पटेल, अति. पुलिस अधीक्षक यातायात रामगोपाल करियारे, अति. पुलिस अधीक्षक (iucaw) रश्मित कौर चावला, CSP कोतवाली, CSP सिविल लाइन, SDOP कोटा, DSP iucaw* एवं सभी थाना प्रभारी उपस्थित रहे।

About admin

Check Also

एआई से तस्वीरें बदलकर आपत्तिजनक खबरें प्रकाशित करने के मामले में न्यूज़ पोर्टल संचालक गिरफ्तार..,

Jdnews Vision….. एआई से तस्वीरें बदलकर आपत्तिजनक खबरें प्रकाशित करने के मामले में न्यूज़ पोर्टल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *