Breaking News

सदर तहसील में 147 फरियादियों ने लगाई गुहार, 10 मामलों का मौके पर निस्तारण….

Jdnews Vision….

संतोष कुमार गुप्ता……

*एसडीएम ज्ञान प्रताप सिंह ने सुनीं समस्याएं, शेष शिकायतें संबंधित अधिकारियों को भेजी….

गोरखपुर : :  सदर तहसील सभागार में शनिवार को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में एसडीएम सदर ज्ञान प्रताप सिंह ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। तहसील दिवस में कुल 147 फरियादी अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे। इनमें से 10 मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया गया, जबकि शेष शिकायतों को संबंधित विभागों के अधिकारियों को भेजते हुए निर्धारित समय में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए गए।

सम्पूर्ण समाधान दिवस में राजस्व, भूमि विवाद, नगर निगम, परिवार रजिस्टर, तालाब एवं अन्य जनसमस्याओं से संबंधित प्रार्थना पत्र पहुंचे। अधिकारियों ने फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के लिए निर्देशित किया।

जंगल बेनीमाधव नंबर-दो निवासी अमरनाथ पुत्र गौरी ने अपनी करीब 11 डिसमिल पुश्तैनी कृषि भूमि पर कथित कब्जे की शिकायत की। उन्होंने बताया कि आराजी संख्या 495 में उनकी भूमि है, जिस पर भूमाफिया द्वारा कब्जा किए जाने का आरोप है। प्रार्थी ने स्वयं को अनुसूचित जाति का बताते हुए कहा कि उक्त भूमि के अलावा उनके पास कोई अन्य भूमि नहीं है। आरोप है कि भूमि पर कब्जा करने के बाद जब वह अपनी जमीन पर जाते हैं तो उनके साथ मारपीट की जाती है और जान से मारने की धमकी दी जाती है। उन्होंने भूमि की जांच कराकर कब्जा दिलाने की मांग की।

इसी तरह राप्तीनगर फेज-4 स्थित भाऊराव देवरस कॉलोनी के एक सेवानिवृत्त जूनियर इंजीनियर ने खाली पड़े प्लॉट संख्या K-13 में जमा कूड़े और मकान के टूटे मलबे को हटाने की शिकायत की। उनका कहना था कि इस संबंध में 20 अगस्त को नगर आयुक्त को पत्र दिया गया था। कार्रवाई नहीं होने पर 10 सितंबर को रिमाइंडर भी दिया गया, लेकिन अब तक कूड़ा और मलबा नहीं हटाया गया। इससे कॉलोनी में गंदगी और दुर्गंध फैल रही है। उन्होंने शीघ्र सफाई कराने की मांग की।

जंगल रानी सोहास कुंवरी टोला गड़वा निवासी सुजीत साहनी ने ग्राम सभा की भूमि पर स्थित पोखरे के पट्टे के आवंटन और उसके सुंदरीकरण की मांग की। उन्होंने प्रार्थना पत्र में कहा कि करीब सात-आठ वर्षों से पोखरे का पट्टा नहीं होने के कारण उसकी स्थिति खराब हो गई है। पोखरे की सफाई और सुंदरीकरण नहीं होने से ग्रामीणों को परेशानी हो रही है। उन्होंने स्थलीय जांच कराकर नियमानुसार कार्रवाई की मांग की।

वहीं पिपराइच क्षेत्र के अगया छोटा टोला निवासी सुनील सिंह ने परिवार रजिस्टर की नकल उपलब्ध कराने की मांग को लेकर प्रार्थना पत्र दिया। उन्होंने बताया कि उनकी शादी वर्ष 2023 में हुई थी। प्रार्थी के अनुसार उनकी पत्नी ने दूसरी शादी कर ली है और वर्तमान में अपने दूसरे पति के साथ रह रही हैं। उन्होंने मामले की जांच कर परिवार रजिस्टर की नकल उपलब्ध कराने की मांग की।

सम्पूर्ण समाधान दिवस में अधिकारियों ने फरियादियों से प्राप्त शिकायतों को संबंधित विभागों को भेजते हुए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया गया कि शिकायतों के निस्तारण में केवल औपचरहा ड rrr4रिकता न बरती जाए, बल्कि मौके पर जांच कर शिकायतकर्ता को वास्तविक राहत दिलाने का प्रयास किया जाए।

इस दौरान तहसीलदार सदर सत्य प्रकाश गुप्ता, नायब तहसीलदार भागीरथी सिंह, आकांक्षा पासवान, निशांत मिश्रा, अन्नू सिंह, नीलम तिवारी, नेहा राय सrहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारहा fरी मौजूद रहे।

About admin

Check Also

तहसील अध्यक्ष ने एसडीएम सदर को सौंपा ज्ञापन, लंबित मांगों पर कार्रवाई की मांग….

Jdnews Vision….. संतोष कुमार गुप्ता…… *22 सितंबर से अतिरिक्त हल्के और पंचायत सचिवालय रोस्टर के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *