Breaking News

चोरी का अपराध कारित करने के आरोप में 01 नफर अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से चोरी के 4,460 रुपये बरामद…

Jd news Vision….

गोरखपुर : : चोरी का अपराध कारित करने के आरोप में 01 नफर अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से चोरी के 4,460 रुपये बरामद*

चोरी के अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन में, क्षेत्राधिकारी कैण्ट के पर्यवेक्षण में व थानाध्यक्ष खोराबार के नेतृत्व में मय पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-322/2026 धारा 331(4) भा0न्या0सं0 से संबंधित अभियुक्त अभिषेक पुत्र सुग्रीम को चोरी के 4,460 रुपये के साथ गिरफ्तार किया गया । उक्त गिरफ्तारी/बरामदगी के आधार मुकदमा उपरोक्त में धारा 305(a),317(2) भा0न्या0सं0 की बढ़ोत्तरी की गयी । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

 

*घटना का संक्षिप्त विवरण*-

दिनांक 17.06.2026 को अज्ञात चोर द्वारा वादी के दुकान का दरवाजा तोड़कर 6,000 रुपये चोरी कर लिया गया था । जिसके संबंध में थाना स्थानीय पर प्राप्त तहरीर के आधार पर मुकदमा उपरोक्त पंजीकृत किया गया ।

 

*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता*–

अभिषेक पुत्र सुग्रीम निवासी रामनगर करजहाँ थाना खोराबार जनपद गोरखपुर

 

*गिरफ्तारी के अभियोग का विवरण*–

मु0अ0सं0- 322/2026 धारा 331(4),305(a),317(2) भा0न्या0सं0 थाना खोराबार जनपद गोरखपुर

 

*बरामदगी*-

4,460 रुपये नकद

 

*गिरफ्तारी की टीम*-

1. उ0नि0 अर्जुन कुमार, थाना खोराबार, जनपद गोरखपुर

2. कां0 ओमप्रकाश वर्मा, थाना खोराबार, जनपद गोरखपुर

3. कां0 विकास सिंह, थाना खोराबार, जनपद गोरखपुर

About admin

Check Also

दलालों द्वारा होते बैनामे निष्पादित बिक़य धन राशि मिलती नहीं

जेडी न्यूज़ विज़न… मुन्नू लाल तिवारी…. मोहन लाल गंज लखनऊ तहसील में होते बैनामे निष्पादित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *