Jd News Vision….
संतोष कुमार गुप्ता
*पुरानी रंजिश में मारपीट व पथराव की घटना, पुलिस ने की कार्रवाई*
गोरखपुर: : गगहा थाना क्षेत्र में हत्या के प्रयास के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई अपराधों पर अंकुश लगाने एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए… चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।
पुलिस के अनुसार थाना गगहा पर पंजीकृत मु0अ0सं0-249/2026 से संबंधित अभियुक्त दिनेश निषाद पुत्र रामबली निषाद एवं विकास निषाद पुत्र शशिकपूर निषाद, निवासीगण सेमरवासा रियाँव, थाना गगहा, जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध धारा 115(2), 352, 351(3), 191(2), 117(2), 109(1) भा0न्या0सं0 के तहत मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
घटना के संबंध में बताया गया कि दिनांक 02 जून 2026 को अभियुक्तों ने पुरानी रंजिश के चलते वादी के दरवाजे पर चढ़कर मारपीट की थी। इतना ही नहीं, आरोपियों ने अपने घर की छत पर चढ़कर ईंट-पत्थर फेंककर हमला किया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी गई और इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे।
पीड़ित पक्ष द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर थाना गगहा में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस मामले की विवेचना कर रही थी और आरोपियों की तलाश में जुटी थी। अंततः पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस प्रकार के अभियानों को लगातार जारी रखा जाएगा और अपराध में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।
Jd News Vision