Breaking News

बिलासपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: व्यापार विहार में अवैध हुक्का बार का भंडाफोड़

Jdnews  vision….

बिलासपुर (छ.ग.) : : बिलासपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: व्यापार विहार में अवैध हुक्का बार का भंडाफोड़

*6 हुक्का व भारी मात्रा में सामान जप्त*

नाम आरोपीगण-

1- श्रीकांत प्रजापति पिता राजाराम प्रजापति, निवासी मदर टेरेसा रोड, कुम्हारपारा जरहाभाठा, थाना सिविल लाइन

2. सोनू दास मानिकपुरी पिता महेन्द्र दास मानिकपुरी, निवासी साहू पारा, फंदवानी, जिला मुंगेली

*जप्ती मशरूका*

1 – 6 नग हुक्का पॉट कांच के

2- 10 नग हुक्का पाईप

3- जेल फ्लेवर के 3 पैकेट

4- स्मोकिंग सिरना 02 नग

5- हुक्का टिप्स 10 नग

6- 1 नग स्टील की चिमटी

 

*विवरण -* मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है मुखबीर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि विजय कुमार देशमुख के मकान क्रमांक V-05, थर्ड फ्लोर, सेंट जेवियर्स स्कूल के पास, व्यापार विहार में श्रीकांत प्रजापति एवं सोनू दास मानिकपुरी नामक व्यक्ति अवैध रूप से हुक्का बार संचालित कर रहे हैं। बताया गया कि ये लोग सिगरेट एवं तम्बाकू युक्त फ्लेवर को मिलाकर ग्राहकों से प्रति घंटा के हिसाब से रुपये लेकर हुक्का पिलवा रहे हैं और इससे अवैध आर्थिक लाभ कमा रहे हैं। जिसकी सूचना तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर मार्गदर्शन में टीम तैयार कर मौके पर जाकर रेड कार्यवाही किया गया जो हुक्का पीने वाले ग्राहक इधर-उधर तितर-बितर हो गए वहीं हुक्का बार के संचालक 1. श्रीकांत प्रजापति पिता राजाराम प्रजापति, निवासी मदर टेरेसा रोड, कुम्हारपारा जरहाभाठा, थाना सिविल लाइन एवं 2. सोनू दास मानिकपुरी पिता महेन्द्र दास मानिकपुरी, निवासी साहू पारा, फंदवानी, जिला मुंगेली पुलिस को देखकर मौके से फरार हो गए फरार आरोपीगण का पतासाजी किया जा रहा है।

About admin

Check Also

स्वच्छता पखवाड़ा-2026 के तहत NTPC सीपत में ली गई स्वच्छ भारत की शपथ…

Jdnews Vision…. बिलासपुर : : एनटीपीसी सीपत में 19 सितंबर 2026 को स्वच्छता पखवाड़ा-2026 के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *