Jdnews vision…..
स्वामी महेंद्र दास जी महाराज के सानिध्य में विधि-विधान से हुआ पूजन-अर्चन,आरती में उमड़े सैकड़ों श्रद्धालु…..
बलरामपुऱवीर विनय चौराहे पर स्थित श्री हनुमान गढ़ी मंदिर में श्री हनुमान जयंती का पावन पर्व श्रद्धा,भक्ति और उल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर में संगीतमयी सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया,जिसमें श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव के साथ सहभागिता करते हुए बजरंगबली का गुणगान किया। सुंदरकांड पाठ के दौरान पूरा मंदिर परिसर जय श्रीराम और जय हनुमान के जयकारों से गुंजायमान रहा।
कार्यक्रम का शुभारंभ श्री हनुमान गढ़ी मंदिर के उत्तराधिकारी स्वामी महेंद्र दास जी महाराज के सानिध्य में विधि-विधान से पूजन-अर्चन के साथ हुआ। धार्मिक अनुष्ठान के उपरांत भगवान श्री हनुमान जी की भव्य आरती की गई। आरती के दौरान श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से बजरंगबली की आराधना कर परिवार,समाज और जनकल्याण की मंगलकामना की।

इस पावन अवसर पर डॉ.प्रमोद श्रीवास्तव,डॉ.शक्ति श्रीवास्तव,डी.पी.सिंह बैस,डॉ.देवेश चंद्र श्रीवास्तव,संजय शर्मा,अविनाश मिश्र,अशोक पांडेय,पवन शुक्ल,हेमंत तिवारी,अनूप कुमार मिश्र,डब्बू सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे। सभी ने श्रद्धापूर्वक आरती में सहभागिता की और हनुमान जी का आशीर्वाद प्राप्त किया।
आयोजन ने क्षेत्र में धार्मिक उत्साह और सामाजिक समरसता का संदेश दिया। श्रद्धालुओं ने हनुमान जी के आदर्शों को जीवन में आत्मसात करने तथा समाज में सेवा,समर्पण और सद्भाव की भावना को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। पूरे आयोजन के दौरान भक्तिमय वातावरण बना रहा।
Jd News Vision