Breaking News

राप्ति कॉम्प्लेक्स असुरन का नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण…

Jdnews Vision…

संतोष कुमार गुप्ता….

जल निकासी, शौचालय व मूलभूत सुविधाएं दुरुस्त कक्यों….रने के दिए निर्देश…

गोरखपुर : : नगर आयुक्त अजय जैन ने राप्ति कॉम्प्लेक्स असुरन का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का विस्तृत जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान मुख्य अभियंता, अधिशासी अभियंता एवं अवर अभियंता भी मौके पर मौजूद रहे और संबंधित व्यवस्थाओं की जानकारी दी।

निरीक्षण के दौरान कॉम्प्लेक्स के दुकानदारों एवं स्थानीय पार्षद ने नगर आयुक्त को विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। प्रमुख रूप से जल निकासी की खराब व्यवस्था, परिसर में जलभराव, शौचालयों की कमी एवं साफ-सफाई से जुड़ी समस्याएं सामने आईं। दुकानदारों ने बताया कि बरसात के समय जलभराव के कारण ग्राहकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है, जिससे व्यापार भी प्रभावित होता है।

इस पर नगर आयुक्त ने मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जल निकासी व्यवस्था को प्राथमिकता के आधार पर दुरुस्त किया जाए, ताकि बरसात के दौरान जलभराव की समस्या न हो। साथ ही, कॉम्प्लेक्स में शौचालय की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा नियमित साफ-सफाई बनाए रखने के भी निर्देश दिए गए।

नगर आयुक्त ने पूरे परिसर का निरीक्षण करते हुए विभिन्न स्थानों पर सफाई व्यवस्था, नालियों की स्थिति और अन्य बुनियादी सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि कॉम्प्लेक्स में आने वाले लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं और किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।

निरीक्षण के दौरान समस्त दुकानदार एवं क्षेत्रीय पार्षद उपस्थित रहे। नगर आयुक्त ने आश्वासन दिया कि सभी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराया जाएगा और व्यवस्थाओं में सुधार लाने के लिए शीघ्र आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

About admin

Check Also

अलीगंज अग्निकांड : : 10 साल की लापरवाही, 15 छात्रों की मौत…अब SC ने LDA वीसी को किया तलब, पूछा…?

Jdnews Vision…. लखनऊ : : राजधानी के अलीगंज अग्निकांड  में 15 छात्रों की मौत के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *