Breaking News

मदरसों से कामिल-फाजिल डिग्री पर लगेगी रोक, योगी कैबिनेट में आज अहम प्रस्ताव

Jdnews Vision…

लखनऊ : : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में राज्य कैबिनेट की मंगलवार बैठक यानी आज मुख्यमंत्री आवास में होगी। इस बैठक में 20 से अधिक प्रस्तावों को हरी झंडी मिलने की संभावना है।

प्रदेश में मदरसे कामिल व फाजिल की डिग्री नहीं पर भी निर्णय लिया जा सकता है। दरअसल, इस संबंध में संसोधन प्रस्ताव कैबिनेट में रखा जाएगा।

सीएम योगी के अगुवाई में कैबिनेट बैठक होगी। इसमें अनुपूरक बजट को मंगलवार को विधानमंडल में पेश किए जाने संबंधी प्रस्ताव भी शामिल है। जेवर लिंक एक्सप्रेसवे से गंगा एक्सप्रेसवे तक वाया बुलंदशहर के प्राक्कलन को मंजूरी से जुड़ा प्रस्ताव भी कैबिनेट के समक्ष आएगा। वहीं प्रदेश में मदरसे कामिल व फाजिल की डिग्री नहीं दे सकेंगे। इस संबंध में मदरसा शिक्षा परिषद अधिनियम-2004 में संशोधन का प्रस्ताव कैबिनेट बैठक में रखा जाएगा। प्रयागराज-चित्रकूट क्षेत्रीय विकास प्राधिकरण के गठन का प्रस्ताव भी कैबिनेट एजेंडे में शामिल है। वहीं प्रदेश में सात बहुउद्देश्यी हब के निर्माण के लिए भूमि नि:शुल्क हस्तांतरण और घुमंतू विकास बोर्ड के गठन संबंधी प्रस्ताव भी एजेंडे का हिस्सा है। आईटी एवं इलेक्ट्रानिक्स विभाग के दो प्रस्ताव भी कैबिनेट के समक्ष रखे जाएंगे।

कालिम-फाजिल कौन सी डिग्री है?

 

फाजिल सामान्य तौर पर स्नातक (Bachelor’s) स्तर के समकक्ष माना जाता रहा है। इसमें इस्लामी धर्मशास्त्र, अरबी भाषा, कुरान, हदीस और फिक्ह जैसे विषय पढ़ाए जाते हैं। वहीं, कामिल स्नातकोत्तर (Master’s) स्तर के समकक्ष मानी जाती रही है। इसमें इस्लामी अध्ययन का पाठ्यक्रम होता है।

मौसम आधारित फसल बीमा योजना लागू होगी

विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना 2.0 के क्रियान्वयन के लिए मार्गदर्शी सिद्धांत में संशोधन, भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार प्रधानमंत्री कृषि बीमा योजना, पुर्नगठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना यूपी में लागू करने के संबंध में, समुदाय परियोजना के क्रियान्वयन के लिए छह फरवरी 2015 को हुए करार की समय सीमा को दूसरी बार पांच साल के लिए बढ़ाए जाने संबंधी प्रस्ताव भी कैबिनेट में आएंगे। सीएजी से जुड़ा प्रस्ताव भी आएगा।

About admin

Check Also

डॉ. विश्वम्भर दयाल अवस्थी ‘ विद्या – सागर ‘ की ” कविता संस्कृत की बेटी हिंदी” एक सराहनीय प्रस्तुति….

Jdnews vision….. खुर्ज़ा ( बुलंदशहर ) : :  साहित्यकार संगम संस्था के तत्वावधान में दिनांक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *