Jd news Vision….
लखनऊ : : योगी सरकार मंगलवार को इस वित्तीय वर्ष का पहला अनुपूरक बजट पेश करेगी। तकरीबन 40 हजार करोड़ रुपये के आकार वाले इस अनुपूरक बजट में आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के बढ़े मानदेय का रास्ता साफ हो सकता है।
चुनावी साल में योगी सरकार चल रही योजनाओं में अतरिक्त रकम के अलावा कुछ नई घोषणाओं को भी शामिल कर सकती है। आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं का मानदेय बढ़ाना इसी कड़ी का हिस्सा होगा। इसके अलावा वकीलों को भी सरकार कैशलेस इलाज की सुविधा दे सकती है।
Jd News Vision