Breaking News

अंतरराज्यीय सोना तस्करी और चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश….

Jdnews Vision….

(सुरेन्द्र कुमार वर्मा )

लखनऊ  : : पुलिस कमिश्नरेट की दक्षिणी जोन पुलिस और डीसीपी दक्षिणी सर्विलांस टीम ने अंतरराज्यीय सोना तस्करी और चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से लगभग 203.92 ग्राम सोने का कैप्सूल, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 30 लाख रुपये है, बरामद किया है

पुलिस के अनुसार, बलिया निवासी महबूब आलम 27 जुलाई 2026 को दुबई से अमौसी एयरपोर्ट, लखनऊ पहुंचे थे। आरोप है कि एयरपोर्ट के बाहर पहले से मौजूद दीपक वर्मा, राम प्रताप दुबे और उनके साथियों ने उन्हें अपनी कार में बैठा लिया। कुछ देर तक इधर-उधर घुमाने के बाद उन्हें आलमबाग बस अड्डे के पास उतार दिया और उनका ट्रॉली बैग, पासपोर्ट, कपड़े तथा सोने का कैप्सूल लेकर फरार हो गए

पीड़ित की तहरीर पर थाना सरोजनीनगर में मुकदमा दर्ज किया गया। मामले के खुलासे के लिए डीसीपी दक्षिणी के निर्देशन में चार पुलिस टीमें और सर्विलांस टीम गठित की गईं। करीब 100 से 130 सीसीटीवी कैमरों और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों का विश्लेषण करने के बाद पुलिस ने दीपक वर्मा और राम प्रताप दुबे को गिरफ्तार कर चोरी किया गया सोना बरामद कर लिया। मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि यह अंतरराज्यीय गिरोह दुबई सहित अन्य खाड़ी देशों में ऐसे भारतीयों को निशाना बनाता था जो किसी कारणवश जल्द भारत लौटना चाहते थे। गिरोह उन्हें मुफ्त शॉपिंग, नकद पैसे और हवाई टिकट का लालच देता था। इसके बाद सोने को बुरादे के रूप में तैयार कर विशेष तरीके से पैक कर शरीर के भीतर छिपाकर भारत भेजा जाता था। एयरपोर्ट से बाहर निकलते ही गिरोह के सदस्य तस्करी का सोना अपने कब्जे में ले लेते थे

पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि इस बार उन्हें अमौसी एयरपोर्ट से सोना लेने की जिम्मेदारी मिली थी, लेकिन अधिक मुनाफे के लालच में उन्होंने अपने ही नेटवर्क के माध्यम से आए व्यक्ति से सोना चोरी कर लिया।गिरफ्तार आरोपियों में दीपक वर्मा और राम प्रताप दुबे, दोनों निवासी जनपद बलरामपुर, शामिल हैं। पुलिस के अनुसार दोनों के खिलाफ पहले से भी आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

डीसीपी दक्षिणी ने इस सराहनीय कार्रवाई के लिए सर्विलांस टीम और थाना सरोजनीनगर पुलिस टीम को 25 हजार रुपये के नगद पुरस्कार से सम्मानित किया है।पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है, जबकि गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

About admin

Check Also

आर्य समाज की विवाह प्रक्रिया हुई ऑनलाइन…

Jdnews Vision….   लखनऊ 21 सितम्बर: : आर्य प्रतिनिधि सभा उ0प्र0 द्वारा प्रदेश में संचालित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *