Jdnews Vision….
सुरेन्द्र कुमार वर्मा…..
लखनऊ : : आज भाकियू अराजनैतिक संगठन के पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 3 नवंबर 2026 को गन्ना मुल्य वृद्धि, गन्ना भुगतान,धान खरीद, खाद की उपलब्धता, आलू मुल्य बेमौसम बारिश से बर्बाद फसलों का मुवाजा इत्यादि किसानो की विभिन्न समस्याओ को लेकर भारतीय किसान युनियन अराजनैतिक के बैनर तले पूरे प्रदेश मे प्रदेश अध्यक्ष चौधरी हरिनाम सिंह वर्मा जी के निर्देश पर सभी मंडलो मे एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया,
लखनऊ मंडल का प्रदर्शन प्रदेश अध्यक्ष चौधरी श्री हरिनाम सिंह वर्मा जी अगुवाई मे समतामूलक चौराहे स्थित प्रोजेक्ट्स कार्पोरेशन लिमिटेड कार्यलय मे किया गया जिसके बाद लगभग 3 बजे 15 सदस्यों के प्रतिनिधि मंडल की मंडला आयुक्त से वार्ता कराई गई, वार्ता मे यह तय हुआ कि संगठन की जल्द ही शासन से वार्ता कराई जाऐ जिस पर कमिश्नर साहब ने आश्वासन दिया कि इसी माह शासन से भी वार्ता करा दी जाऐगी, उसके बाद धरना स्थल पर अपर मंडला आयुक्त ने आकर ज्ञापन लिया और धरना समाप्त कराया
कार्यक्रम मे प्रदेश महासचिव प्रदीप शुक्ला श्यामू मंडल के अध्यक्ष अनार सिंह अन्नू और मंडल के सभी जिलाध्यक्ष सहित हजारो की तादात मे किसान पदाधिकारी एवम किसान कार्यकर्ता शामिल हुए
Jd News Vision