Breaking News

बोदरी नगर पालिका में नाली निर्माण में भारी अनियमितता: ठेकेदार की लापरवाही से व्यापारी व आम जनता बेहाल…

Jdnews Vision….

​चकरभाठा / बोदरी: : नगर पालिका परिषद बोदरी क्षेत्र अंतर्गत चकरभाठा मुख्य मार्ग पर चल रहे नाली निर्माण कार्य में ठेकेदार की मनमानी और घोर अनियमितता का मामला सामने आया है। स्थानीय व्यापारियों और नागरिकों के अनुसार, ठेकेदार सत्येंद्र सिंह द्वारा कराया जा रहा निर्माण कार्य मानकों के विपरीत और अत्यधिक घटिया स्तर का है।

​विगत एक माह से मुख्य मार्ग को खोदकर छोड़ दिया गया है, जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो चुका है। ठेकेदार द्वारा दुकानों और घरों तक पहुंचने के लिए कोई वैकल्पिक व्यवस्था या अस्थायी रास्ता तक नहीं बनाया गया है। इसके कारण क्षेत्र का व्यापारी वर्ग बुरी तरह परेशान है और उनका व्यापार पूरी तरह ठप हो गया है। आम राहगीरों और वाहन चालकों को भी आए दिन दुर्घटनाओं का सामना करना पड़ रहा है।

​निर्माण कार्य में गुणवत्ता की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। नाली के स्लैब में गिट्टी और सीमेंट की जगह केवल रेत (रेती) का अत्यधिक उपयोग किया जा रहा है। स्लैब की ढलाई में सीमेंट नाममात्र का है, जिससे स्लैब बनते ही टूटने लगे हैं। इतना ही नहीं, स्लैब की लेवलिंग और फिनिशिंग इतनी खराब है कि वे आड़े-तिरछे और बेढंगे दिखाई दे रहे हैं।

​व्यापारियों और ग्रामीणों का आरोप है कि समस्या को लेकर जब भी ठेकेदार सत्येंद्र सिंह को फोन किया जाता है, तो वे फोन उठाना तक उचित नहीं समझते। ठेकेदार की इस तानाशाही और निर्माण में हो रहे भ्रष्टाचार से क्षुब्ध होकर स्थानीय व्यापारियों एवं नागरिकों ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी (CMO) को लिखित शिकायत सौंपी है।

​क्षेत्रवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि घटिया निर्माण कार्य को तत्काल रोककर गुणवत्तापूर्ण कार्य प्रारंभ नहीं कराया गया और आवागमन का मार्ग बहाल नहीं हुआ, तो व्यापारी वर्ग और आम जनता उग्र आंदोलन और नगर पालिका का घेराव करने के लिए बाध्य होगी।

About admin

Check Also

कई वर्षों से फरार चिटफंड आरोपी चैतराम केवट गिरफ्तार

Jdnews विज़ने….   कई वर्षों से फरार चिटफंड आरोपी चैतराम केवट गिरफ्तार   मुख्य बिंदु …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *