Jdnews Vision….
(सुरेन्द्र कुमार वर्मा )
लखनऊ : : जनपद में कल दिनांक- 9 अक्टूबर 2026 को भारतीय किसान यूनियन भानू के राष्ट्रीय प्रवक्ता ठाकुर शिवकुमार सिंह सोमवंशी के नेतृत्व में किसानों का एक प्रतिनीधि मंडल किसान समास्यो को लेकर लखनऊ विकास प्राधिकरण के अधिकारियों से मिला
लखनऊ मंडल के संगठन के कोषाध्यक्ष आकाश सिंह और मंडल संगठन मंत्री नीरज सिंह के मकान को लखनऊ विकास प्राधिकरण ने गत दिनों सील कर दिया था उस मुद्दे के साथ-साथ अन्य मामलों को लेकर भारतीय किसान यूनियन भानू के राष्ट्रीय प्रवक्ता ठाकुर शिवकुमार सिंह सोमवंशी अपने प्रति नीति मंडल के साथ लखनऊ विकास प्राधिकरण के कार्यालय पहुंचे और प्राधिकरण के सचिव सुशील प्रताप सिंह से मुलाकात की और किसानों की समस्याओं से अवगत कराया । लखनऊ विकास प्राधिकरण के सचिव ने उक्त समस्याओं के निस्तारण के लिए एक हफ्ते का समय मांगा है यदि एक हफ्ते के अंदर किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं होता है , तो लखनऊ विकास प्राधिकरण के विरुद्ध भारतीय किसान यूनियन भानू किसानों के साथ-साथ भेड़ बकरियों के साथ एक बड़ा आंदोलन करेगा किसानो के साथ अन्याय किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा इस प्रतिनिधिमंडल में युवा मंडल अध्यक्ष मोहम्मद आरिफ मंडल उपाध्यक्ष कप्तान सिह मंडल कोषाध्यक्ष आकाश सिंह मंडल संगठन मंत्री नीरज सिंह मंडल प्रचार मंत्री कौशल कौनजिया आदि किसान नेता शामिल हुए
Jd News Vision