Jdnews Vision….-+***
जिला संवाददाता जय सिंह की रिपोर्ट:-
तुलसीपुर/बलरामपुर: : hhhhgg उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल (रजि.) जनपद बलरामपुर के जिला महामंत्री दिलीप कुमार गुप्ता द्वारा नगर तुलसीपुर स्थित पुराने सरकारी अस्पताल परिसर की लगभग 25 बीघा सरकारी भूमि पर महिला चिकित्सालय (मातृ एवं शिशु अस्पताल) की स्थापना की मांग को लेकर विधायक कैलाश नाथ शुक्ल के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश के माननीय उपमुख्यमंत्री से भेंट कर मांग पत्र सौंपा गया।
h
मांग पत्र में बताया गया कि नगर तुलसीपुर स्थित पुराने अस्पताल का विशाल परिसर वर्षों से अनुपयोगी पड़ा है। वहीं, पूरे जनपद में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं के लिए केवल जिला मुख्यालय पर ही महिला चिकित्सालय उपलब्ध होने के कारण तुलसीपुर एवं आसपास के लगभग 50 किलोमीटर क्षेत्र की हजारों महिलाओं को प्रसव एवं उपचार के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती है। समय पर उपचार न मिलने से महिलाओं एवं नवजात शिशुओं को गंभीर कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।h
मांग पत्र में अनुरोध किया गया कि जनहित को दृष्टिगत रखते हुए पुराने अस्पताल परिसर की सरकारी भूमि पर महिला चिकित्सालय (मातृ एवं शिशु अस्पताल) की स्थापना हेतु आवश्यक प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की जाए, जिससे क्षेत्र की महिलाओं को स्थानीय स्तर पर गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सकें तथा मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाई जा सके।h
इस संबंध में माननीय उपमुख्यमंत्री कार्यालय से प्राप्त पत्र में अवगत कराया गया है कि प्रकरण को आवश्यक परीक्षण एवं नियमानुसार कार्यवाही हेतु संबंधित विभाग को अग्रसारित कर दिया गया है। इससे क्षेत्रवासियों में आशा जगी है कि सरकार इस जनहितकारी मांग पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेगी।hh
जिला महामंत्री दिलीप कुमार गुप्ता ने इस महत्वपूर्ण जनहित के मुद्दे को गंभीरता से सुनने एवं सकारात्मक पहल करने के लिए माननीय विधायक कैलाश नाथ शुक्ल जी तथा उपमुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि तुलसीपुर में महिला चिकित्सालय की स्थापना होने से न केवल नगर बल्कि आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों की लाखों महिलाओं एवं नवजात शिशुओं को बड़ी राहत मिलेगी और क्षेत्र की स्वास्थ्य व्यवस्था को नई मजबूती प्राप्त होगी।
Jd News Vision