Breaking News

अंसल कंपनी के खिलाफ एक और मुकदमा दर्ज

Jdnews Vision…

 

लखनऊ: : सुशान्त गोल्फ सिटी थाने पर अंसल कंपनी के खिलाफ पैसे लेने के बाद जमीन न देने का एक और मुकदमा दर्ज कराया गया।

पीडित सुक्रित रस्तोगी निवासी ग्राम बाल कृष्ण दास मुन्ना लाल रोड़, थाना कोतवाली शहर, जनपद फर्रुखाबाद का मूल निवासी हूँ। पीड़ित ने बताया कि मेरी पत्नी बबिता रस्तोगी ने दिनांक 31.10.2011 को प्लाट सं 0191 सेक्टर-ओ. पाकेट-4, सुशान्त गोल्फ सिटी में 200 वर्ग मीटर का एक प्लाट बुक कराया था, उपरोक्त प्लाट के एवज में सेन्ट्रल बैंक ऑफ इण्डिया शाखा नेहरू रोड़, फर्रुखाबाद खाता से रू0 6,19,052 मेरे व मेरी पत्नी बबिता रस्तोगी के द्वारा दिया गया। लगातार कम्पनी अंसल प्रोपर्टीज एण्ड इन्फ्रास्ट्रक्चर लि आफिस के जिम्मेदार अधिकारी एवं कर्मचारियों से उपरोक्त प्लाट का कब्जा प्रदान करने के लिए अनुरोध किया जाता रहा। परन्तु असल प्रोपर्टीज एण्ड इन्फ्रास्ट्रक्चर लि के जिम्मेदार अधिकारी कर्मचारी एवं मालिक द्वारा कोई सन्तोषजनक जबाब नही दिया गया है। मेरी व मेरी पत्नी कम्पनी मालिक से सम्पर्क किया गया परन्तु आज तक द्वारा मेरी पत्नी बबिता रस्तोगी को कब्जा नहीं दिया गया है.।

पीड़ित ने बताया कि उपरोक्त कंपनी द्वारा मेरी पत्नी को धोखे में रख कर मेहनत की कमाई का पैसा हड़प लिया गया है।

शैलेन्द्र सिंह चौहान की रिपोर्ट…

 

About admin

Check Also

डॉ. विश्वम्भर दयाल अवस्थी ‘ विद्या – सागर ‘ की ” कविता संस्कृत की बेटी हिंदी” एक सराहनीय प्रस्तुति….

Jdnews vision….. खुर्ज़ा ( बुलंदशहर ) : :  साहित्यकार संगम संस्था के तत्वावधान में दिनांक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *