Breaking News

13 कार्यों के लिए 3 करोड़ स्वीकृत….

Jdnews Vision     ……

*उप मुख्यमंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद स्वीकृति आदेश जारी*

*पाथवे निर्माण के लिए 50.45 लाख, बी.टी. रोड निर्माण के लिए 64.11 लाख और बी.टी. रोड मरम्मत के लिए 89.91 लाख मंजूर*

बिलासपुर. 5 अगस्त  : : नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने कोरिया जिले के बैकुंठपुर नगर पालिका में 13 कार्यों के लिए 3 करोड़ 64 हजार रुपए स्वीकृत किए हैं। उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद विभाग ने संचालनालय से इनकी मंजूरी के आदेश जारी कर दिए हैं।

 

नगरीय प्रशासन एवं विकास विकास ने बैकुंठपुर नगर पालिका के वार्ड क्रमांक-19, जूनापारा मंम सामुदायिक भवन के निर्माण के लिए 13 लाख 34 हजार रुपए मंजूर किए हैं। विभाग ने वार्ड क्रमांक-14 में जयस्तंभ चौक परिसर में निर्माण एवं संधारण कार्यों के लिए 15 लाख 46 हजार रुपए स्वीकृत किए हैं। विभाग ने दो पाथवे के निर्माण के लिए 50 लाख 45 हजार रुपए की मंजूरी दी है। इनमें मेन रोड राष्ट्रीय राजमार्ग-43 के दोनों तरफ एसईसीएल ऑफिस से मुक्तिधाम तक पाथवे के लिए 13 लाख 66 हजार रुपए तथा मेन रोड राष्ट्रीय राजमार्ग-43 के दोनों तरफ प्रमिला होंडा से नगर पालिका परिसर तक पाथवे के लिए 36 लाख 39 हजार रुपए की राशि शामिल है।

 

नगरीय प्रशासन विभाग ने वार्ड क्रमांक-16 में प्रेमाबाग कुमार वाटिका के पीछे गेज नदी में घाट निर्माण के लिए 10 लाख 29 हजार रुपए, वार्ड क्रमांक-17 में नया बस स्टैंड के पास इंटरलॉकिंग टाइल्स के लिए 18 लाख 70 हजार रुपए, वार्ड क्रमांक-14 में सिविल लाइन मानस भवन के पास पार्क निर्माण के लिए 20 लाख एक हजार रुपए तथा वार्ड क्रमांक-15 में इंदिरा पार्क में मरम्मत एवं संधारण के लिए 18 लाख 37 हजार रुपए स्वीकृत किए हैं। विभाग ने तीन बी.टी. रोड की मरम्मत के लिए कुल 89 लाख 91 हजार रुपए मंजूर किए हैं। इनमें वार्ड क्रमांक-16 में इंदिरा पार्क के सामने से जनपद तिराहा तक बी.टी रोड मरम्मत के लिए 48 लाख 54 हजार रुपए, वार्ड क्रमांक-9 में महलपारा तिराहा से शर्मा हॉस्पिटल लाइन होते हुए बिजली ऑफिस तक बी.टी. रोड मरम्मत के लिए 24 लाख 82 हजार रुपए एवं वार्ड क्रमांक-19 में बिजली ऑफिस से जूनापारा रोड तक बी.टी. रोड की मरम्मत के लिए 16 लाख 55 हजार रुपए की राशि शामिल है।

 

विभाग ने बैकुंठपुर नगर पालिका में दो बी.टी. सड़कों के निर्माण के लिए भी 64 लाख 11 हजार रुपए स्वीकृत किए हैं। इनमें वार्ड क्रमांक-7 में अग्रवाल सिटी में बी.टी. रोड के लिए 49 लाख 64 हजार रुपए और महलपारा मेन रोड के पास बी.टी. सड़क के निर्माण के लिए 14 लाख 47 हजार रुपए की राशि शामिल है।

About admin

Check Also

कई वर्षों से फरार चिटफंड आरोपी चैतराम केवट गिरफ्तार

Jdnews विज़ने….   कई वर्षों से फरार चिटफंड आरोपी चैतराम केवट गिरफ्तार   मुख्य बिंदु …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *