जेडी न्यूज विजन….
सन्तोष कुमार गुप्ता….
गोरखपुर : : कौड़ीराम : : भारतीय जनता पार्टी गोरखपुर क्षेत्र के नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय का गोरखपुर स्थित गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व डीसीएफ सभापति गुलाब रध्वज उर्फ महंथ सिंह ने फूल-माला एवं भगवान श्रीराम का चित्र भेंट कर स्वागत किया।
महंथ सिंह ने कहा विनोद राय संगठन की विचारधारा, सिद्धांत और राष्ट्र सेवा के संकल्प को सर्वोपरि रखते हुए अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करेंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा मिलेगी।
भाजपा नेता नित्यानंद मिश्रा ने भी विनोद राय का स्वागत करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।
Jd News Vision