Breaking News

रतनपुर पुलिस का शराब कोचिये पर प्रहार…

Jdnews Vision….

बिलासपुर : : रतनपुर पुलिस का शराब कोचिये पर प्रहार

10 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 2000 रूपये को किया गया जप्त

उमनि एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जिला बिलासपुर रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के द्वारा जिले में नशे के कारोबारियों पर लगातार कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। जिसके परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया (ग्रामीण) मधुलिका सिंह एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) कोटा नूपुर उपाध्याय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रतनपुर निरीक्षक निलेश पाण्डेय के नेतृत्व में अवैध रूप से शराब, गॉजा व अन्य नशीली दवाओं की बिक्री करने वालों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है, इसी कड़ी में दिनाँक 05/08/2026 को मुखबीर सूचना पर ग्राम अधियारीपारा चौंक में रेड कार्यवाही कर रतनपुर पुलिस द्वारा मेलू सिंह मरावी के कब्जे से 10 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 2000 रूपये को जप्त कर आरोपी पर आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

उक्त कार्यवाही में वर्तमान थाना प्रभारी रतनपुर निरीक्षक निलेश पाण्डेय, प्र.उपनिरी. अनिल सिंह, आर. आकाश डोंगरे, देवानंद चंद्राकर,मोरदध्वज चन्द्रा का विशेष योगदान रहा

About admin

Check Also

कई वर्षों से फरार चिटफंड आरोपी चैतराम केवट गिरफ्तार

Jdnews विज़ने….   कई वर्षों से फरार चिटफंड आरोपी चैतराम केवट गिरफ्तार   मुख्य बिंदु …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *