Breaking News

चकरभाठा पुलिस का अवैध शराब बिक्री के विरुद्ध लगातार प्रहार….

Jdnews Vision…

बिलासपुर (छत्तीसगढ़):, :चकरभाठा पुलिस का अवैध शराब बिक्री के विरुद्ध लगातार प्रहार।

 

* 02 आरोपी को किया गया गिरफ्तार।

 

* आरोपियो के कब्जे से कुल 02 प्रकरणों में 39 नग देशी प्लेन शराब पाव व 27.5 लीटर महुवा शराब किया गया जप्त।

 

* आरोपियो के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत की गई कार्यवाही।

 

नाम आरोपी –

* 01.श्याम उर्फ भोला जांगड़े पिता बोधराम जांगड़े उम्र 25 वर्ष निवासी पिरैया थाना चकरभाठा जिला बिलासपुर।

02.केदार साहू पिता स्व चोलाराम उम्र 30 वर्ष निवासी चकरभाठा बस्ती थाना चकरभाठा बिलासपुर

घटना का विवरण – इस प्रकार है कि दिनांक 05.08.2026 को जरिए मुखबिर से सूचना पर ग्राम पिरैया और चकरभाठा बस्ती में अवैध रूप से बिक्री करने हेतु अधिक मात्रा में महुवा शराब व देशी प्लेन शराब रखने कि सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए तत्काल थाना स्तर पर टीम बनाकर मुखबिर के बताए स्थान को घेराबंदी कर (1)आरोपी श्याम उर्फ भोला जांगड़े निवासी पिरैया (2) केदार साहू निवासी चकरभाठा बस्ती थाना चकरभाठा के पास से क्रमशः 27.5 लीटर महुवा शराब और 39 नग देशी प्लेन शराब पाव के साथ पकड़ा गया जिनको अभिरक्षा में लेकर पूछताछ किया गया जो उक्त शराब को अवैध रूप से बिक्री करने और शराब रखने के संबंध में कोई वैध दस्तावेज नहीं होना बताया। शराब को जप्त कर आबकारी अधिनियम 34(2) धारा के अंतर्गत विधिवत कार्यवाही कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। न्यायिक रिमांड तैयार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया।

 

चकरभाठा पुलिस की जनअपील – सभी नागरिकों से निवेदन है कि अवैध कार्य में लिप्त अपराधियों की सूचना तुरंत स्थानीय थाना या डायल 112 पर दें।

About admin

Check Also

कई वर्षों से फरार चिटफंड आरोपी चैतराम केवट गिरफ्तार

Jdnews विज़ने….   कई वर्षों से फरार चिटफंड आरोपी चैतराम केवट गिरफ्तार   मुख्य बिंदु …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *