Breaking News

इंदिरानगर में दो अज्ञात लोगों ने कारोबारी के घर में घुस कर किया चोरी… गिरफ्तार…

Jdnews Vision….

लखनऊ : : राजधानी में इंदिरानगर पुलिस ने  कारोबारी के घर चोरी करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस फरार चल रहे दो आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। एडीसीपी पूर्वी अमोल मुरकुट ने बताया कि 24 जुलाई की रात 10 बजे कारोबारी दीपक गुप्ता के घर पर दो अज्ञात लोग घुस आए थे।

परिवार के जागने की आवाज सुनकर बदमाशों ने डंडों से हमला कर दिया। इस हमले में दीपक की मां शांति देवी, पिता उमेश चंद्र गुप्ता और बहन सीमा गुप्ता गंभीर रूप से घायल हो गए। वारदात के बाद चारों आरोपी फरार हो गए।

पुलिस ने शुक्रवार देर रात मानस तिराहा स्थित पार्क के पास से सीतापुर के रामपुर मथुरा निवासी उदय राज और विनोद वर्मा को गिरफ्तार किया। दोनों मजदूरी करते हैं। आरोपियों ने बताया कि घटना वाली रात दो लोग बाहर निगरानी कर रहे थे जबकि दो अंदर दाखिल हुए थे। एडीसीपी ने बताया कि फरार दोनों साथियों की गिरफ्तारी के लिए टीमों को लगाया गया है। पुलिस अन्य दो आरोपियों को पकड़ने क लिए दबिश दे रही है। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए दोनों आरोपियों पर करीब एक-एक दर्जन मुकदमे दर्ज है।

About admin

Check Also

जनगणना 2027: : उत्तर प्रदेश में 23 से 26 सितंबर तक होगा मास्टर ट्रेनरों का प्रशिक्षण, 1 दिसंबर से शुरू होगी मुख्य गणना….

Jdnews Vision…. लखनऊ : : प्रदेश में जनगणना की तैयारियों को गति देने के लिए …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *