Jdnews Vision….
गुलाबी नगरी जयपुर की ख्याति प्राप्त साहित्य संस्था ‘ अभाकाम संस्था ( रजि.) ‘ द्वारा उपन्यास सम्राट मुंशी प्रेम चंद के 146 वें जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में ‘ मुंशी प्रेम चंद राष्ट्रीय रत्न सम्मान 2026 ‘ समारोह का भव्य आयोजन..

दिनांक 9 अगस्त को सिवाम ऑडिटोरियम, कृषि विज्ञान केंद्र, दुर्गापुरा जयपुर में सम्पन्न हुआ।
उक्त समारोह में देश के विभिन्न प्रांतों से साहित्यकार और कलमकारों द्वारा अपनी उपस्थिति दर्ज कराई गई ।मुंशी प्रेम चंद साहित्य से संबंधित कई प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। जिसमें देश के कई कलमकारो द्वारा भाग लिया गया।

उक्त समारोह में अजमेर की साहित्यकार सुनीता जैन ‘रूपम ‘ को ग्यारह सौ एक रुपए नकद राशि , स्मृति चिन्ह , शॉल दुपट्टा ओढ़ाकर
‘ मुंशी प्रेमचन्द साहित्य सम्मान 2026 ‘ से सम्मानित किया गया। संस्था के महा सचिव डॉ अरुण कुमार सक्सेना द्वारा समारोह का प्रभावी संचालन किया गया।
Jd News Vision