Jd news Vision….
Santos Kumar Gupta
गोरखपुर : : कौड़ीराम: : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश भर में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत 10 से 17 अगस्त 2026 तक भव्य तिरंगा यात्राओं के क्रम में सर्वोदय किसान पीजी कालेज कौड़ीराम के प्रांगण से बांसगांव के विधायक डा विमलेश पासवान के नेतृत्व में विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। तिरंगा यात्रा में सर्वोदय किसान पीजी कालेज कौड़ीराम गोरखपुर में संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना की चारों इकाईयों के स्वयंसेवकों व स्वसेविकाओं, महाविद्यालय के छात्र, छात्राओं व भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं, कौड़ीराम विकास मंच, संयुक्त व्यापार मंडल कौड़ीराम सहित बड़ी संख्या में लोगों ने देशभक्ति के नारे लगाते हुए कौड़ीराम नगर का भ्रमण किया। उक्त अवसर पर डीसीएफ के निवर्तमान सभापति व द धुरियापार चीनी मिल सहकारी समिति लि के उपसभापति गुलाब रध्वज उर्फ महंथ, जिला पंचायत सदस्य व जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमार शुक्ल, सर्वोदय किसान पीजी कालेज कौड़ीराम के प्राचार्य डॉ आर के राय,आनंद प्रकाश,डॉ मिथिलेश त्रिपाठी, डॉ प्रियंका, डॉ अजय राय,दीपक सिंह, विकास सिंह, सांसद प्रतिनिधि बांसगांव अरविंद पाण्डेय, मनोज तिवारी, मंडल अध्यक्ष कौड़ीराम अमित पाण्डेय, कौड़ीराम विकास मंच के अध्यक्ष अजय पाण्डेय, संयुक्त व्यापार मंडल के अध्यक्ष विश्वभर पाण्डेय, वीरेंद्र चौरसिया,अंकुर श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
Jd News Vision