Jedee
❤️तीज का त्यौहार ❤️
तीज के त्यौहार पर खुशियाँ अपार छायीं l
गाँव और शहरों में झूलों की बहार लायीं ll
रिम -झिम रिम -झिम बारिश की बूँदे आयीं l
सच्ची श्रद्धा और विश्वास का पर्व लायीं ll
साजन के नाम की हाथों में मेंहदी रचाई l
सुहाग का बनारसी लंहगा पहनकर आई ll
पैरों में छम – छम पायलिया खनकाई l
माथे पर बिंदिया और मांग में सिंदूर लगाई ll
व्रत रखकर निज अंतस प्रेम से सजाई l
संग सहेलिन से मिलकर खुशी मनाई ll
पिया की उम्र बढ़ाने को ईश से अर्ज लगाई l
सासु -ससुर के चरण छूकर आशीष पाई ll
सावन में फूल खिले और कलियाँ मुस्काई l
सावन में प्रकृति हरी चादर में देती दिखाई ll
सावन में बागन में मयूरा नाचत दिखाई l
सावन में सजनी पीहर से उपहार लाई ll
(डॉ. बिश्वम्भर दयाल अवस्थी )
मो. 271 मुरारी नगर, सिद्धेश्वर रोड, गली नं. 4 खुर्जा, बुलंदशहर (उ. प्र.)203131
स्वरचित मौलिक अप्रकाशित रचना है l
Jd News Vision