Breaking News

नगर निगम द्वारा ट्रेड लाइसेंस शुल्क लगाने पर भड़के व्यापारी….

जेडी न्यूज विजन….

आगरा : :  नगर निगम द्वारा विभिन्न प्रकार के ट्रेड व्यवसायों पर लगाए गए ट्रेड लाइसेंस शुल्क के विरोध में उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश (पंजी) महानगर आगरा का एक प्रतिनिधि मंडल सह नगर आयुक्त आगरा आशीष प्रिय गौतम से मिला, जिसमें महानगर अध्यक्ष नरेश पाण्डेय ने कहा है कि जब व्यापारी जी.एस.टी के नाम पर सारे टैक्स जमा कर देता है तो ये ट्रेड लाइसेंस शुल्क लगाकर नगर निगम व्यापारी के ऊपर अतिरिक्त भार कैसे डाल सकता है इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।
महानगर कोषाध्यक्ष सुरेश लवानिया ने कहा कि लोहा, टिम्बर, सीमेंट, ईट, टाइल्स, सैनेट्रीज, हार्डवेयर के फुटकर छोटे दुकानों पर भी ट्रेड लाइसेंस शुल्क लगा दिया गया है जिससे छोटे फुटकर व्यवसायी बहुत परेशान हैं जिसकी हम निंदा करते हैं,
महानगर उपाध्यक्ष आलोक वर्मा ने कहा कि सोने चांदी की कीमते पिछले एक वर्ष में कई गुना बढ़ गई है जिससे छोटे एवं मध्यम सर्राफा व्यावसायिक कारोबारी बहुत परेशान हैं जिससे छोटे दुकानदारों का कारोबार ख़त्म होने के कगार पर है और ऊपर से व्यापारी पर ट्रेड लाइसेंस अतिरिक्त शुल्क 4000 रूपये से लेकर 50,000 तक लगाने से व्यापारियों की कमर टूट जाएगी ,
प्रांतीय संगठन मंत्री संजय गुप्ता ने कहा कि ट्रेड लाइसेंस शुल्क लगाना व्यापारियों के साथ धोखा है ये टैक्स लगने से अधिकारी छोटे एव मध्यम व्यापारियों का शोषण करेंगे,
बैठक में तय किया गया कि इस अतिरिक्त ट्रेड लाइसेंस शुल्क को वापस नहीं लिया गया तो व्यापारी सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेंगे, इस दौरान महानगर अध्यक्ष नरेश पाण्डेय , सुरेश लवानिया, संजय गुप्ता, आलोक वर्मा, अरुण गुप्ता, अबरार खान, राजीव जैन आदि उपस्थित रहे,

About admin

Check Also

अलीगंज अग्निकांड : : 10 साल की लापरवाही, 15 छात्रों की मौत…अब SC ने LDA वीसी को किया तलब, पूछा…?

Jdnews Vision…. लखनऊ : : राजधानी के अलीगंज अग्निकांड  में 15 छात्रों की मौत के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *